आंगनबाड़ी व क्रैच पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 29 सितंबर तक बढ़ी भटियात में 7 और डलहौजी में 9 अक्तूबर को साक्षात्कार
आंगनबाड़ी व क्रैच पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 29 सितंबर तक बढ़ी भटियात में 7 और डलहौजी में 9 अक्तूबर को साक्षात्कार चुवाड़ी, बाल विकास परियोजना अधिकारी चुवाड़ी, जिला चंबा की ओर से उपमंडल भटियात और डलहौजी में रिक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी सहायिका, क्रैच कार्यकर्ता एवं क्रैच सहायिका के पदों को भरने के लिए आवेदन और साक्षात्कार की तिथियों में बदलाव किया गया है। लगातार बारिश और प्रतिकूल मौसम के चलते अपेक्षित संख्या में आवेदन प्राप्त नहीं हो सके। ऐसे में अधिक से अधिक पात्र एवं इच्छुक अभ्यार्थियों को भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने का अवसर देने के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाई गई है। अब इच्छुक एवं पात्र अभ्यार्थी 29 सितंबर 2026 तक अपने आवेदन आवश्यक दस्तावेजों सहित बाल विकास परियोजना अधिकारी, चुवाड़ी के कार्यालय में जमा कर सकते हैं। विभाग की ओर से अभ्यार्थियों से अपील की गई है कि वे निर्धारित अंतिम तिथि से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि उन्हें भर्ती में शामिल होने का अवसर मिल सके। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उपमंडल भटियात के अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता...