आयुष मंत्री ने किया दो दिवसीय शहीद एएसआई मोहन सिंह मेमोरियल वॉलीबॉल प्रतियोगिता का समापन
आयुष मंत्री ने किया दो दिवसीय शहीद एएसआई मोहन सिंह मेमोरियल वॉलीबॉल प्रतियोगिता का समापन वॉलीबॉल प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत जालग (जयसिंहपुर), आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल तथा कानून मंत्री यादविंद्र गोमा ने शनिवार को विधानसभा क्षेत्र जयसिंहपुर के जालग में आयोजित दो दिवसीय शहीद एएसआई मोहन सिंह मेमोरियल वॉलीबॉल प्रतियोगिता के समापन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। समापन समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री यादविंद्र गोमा ने शहीद एएसआई मोहन सिंह को नमन किया और उनके देशप्रेम तथा कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की। उन्होंने कहा कि शहीदों की स्मृति में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन युवाओं को राष्ट्र सेवा और खेल भावना के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को खेलों से जोड़ने और खेल सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत है, ताकि प्रदेश के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें। उन्होंने यूथ स्पोर्ट्स क्लब जालग को प्रतियोगिता के सफल आयोजन की बधाई दी। विकासात्मक कार्यों का जिक्र करते हुए मं...