भाजपा जनता पार्टी का 44वां स्थापना दिवस जिला सोलन मुख्यालय पार्टी कार्यलय कमलम में मनाया गया - Smachar

Header Ads

Breaking News

भाजपा जनता पार्टी का 44वां स्थापना दिवस जिला सोलन मुख्यालय पार्टी कार्यलय कमलम में मनाया गया

भाजपा जनता पार्टी का 44वां स्थापना दिवस जिला सोलन मुख्यालय पार्टी कार्यलय कमलम में मनाया गया


स्थापना दिवस पर हिमाचल भाजपा उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम गुलेरिया,मंडल अध्यक्ष मदन ठाकुर, प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष रशिम धर सुद, पूर्व सांसद वीरेंद्र कश्यप विशेष रूप से शामिल हुए। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए सोलन जिला मीडीया सह प्रभारी मुकेश गुप्ता ने बताया की दीप प्रज्ज्वलित व पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद ध्वजारोहण करने उपस्थिति सभी कार्यकर्ताओ ने एक दूसरे को लड्डू खिला कर बधाई दी व भाजपा जिंदाबाद व भारत माता की जय के नारे लगाए इसके उपरांत सभी भाजपा नेताओ और कार्यकर्ताओ ने वर्चुअल माध्यम से राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा एंव प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का उद्बोधन सुना व सब ने एक बार फिर राष्ट्र निर्माण व समाज सेवा के लिए सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के लिए संकलप लिया व सभी उन नेताओ को याद किया जिन्होने पार्टी की नीव रखी और पार्टी को मजबुत करने मे अपने प्राण तक निछावर कर दिए। इस अवसर पर उपाध्यक्ष पुरषोतम गुलेरिया ने कहा की भारतीय जनता पार्टी आज पुरे हिमाचल मे हर बुथ पर ध्वजारोहण करके भाजपा का स्थापना दिवस मना रही है उन्होने कहा की भाजपा विश्व की सबसे बडी राजनितीक पार्टी है और इसका यह सब पार्टी के करोडो कार्यकर्ताओ की मेहनत का परिणाम है उन्होने भाजपा के सभी कार्यकर्ताओ को स्थापना दिवस पर बधाई दी।डाक्टर राजेश कश्यप, कुमारी शीला,शकुंतला शर्मा, नंदराम कश्यप,अजय धीमान,सीमा कश्यप, लक्ष्मी ठाकुर,संजीव सुद, इंदर सिंह मेहता,चंद्रकांत, धर्मेंद्र ठाकुर ,बाबूराम नेगी ,भरत साहनी ,आयुष गुप्ता ,जगदीश गर्ग,नेहा ठाकुर ,विशाखा, रीना व्यास, नेहा कश्यप व अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।

कोई टिप्पणी नहीं