शराब मामले में अशोक कुमार व रोशन लाल बरी - Smachar

Header Ads

Breaking News

शराब मामले में अशोक कुमार व रोशन लाल बरी

 शराब मामले में अशोक कुमार व रोशन लाल बरी

फाईल फोटो एडवोकेट संदीप बजाज

अबोहर, 14 सितम्बर (शर्मा/सोनू): अबोहर सबडिवीजन के न्यायाधीश सतीश कुमार शर्मा की अदालत में शराब मामले के आरोपी अशोक कुमार व रोशन लाल वासी कच्चा सीडफार्म अबोहर के वकील संदीप बजाज व अन्य वकीलों ने अपनी दलीलें पेश की। अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद एडवोकेट संदीप बजाज की दलीलों को मद्देनजर रखते हुए अशोक कुमार व रोशन लाल को सबूतों के अभाव में दोषमुक्त करते हुए बरी किया। जानकारी अनुसार नगर थाना 1 की पुलिस ने अशोक कुमार व रोशन लाल को 28.04.2018 को शराब सहित काबू किया था। दोनों के खिलाफ नगर थाना 1 में मामला दर्ज किया गया। दोनों आरोपी अपने वकील के माध्यम से अदालत से जमानत करवाकर केस में शामिल हुए। अदालत ने सबूतों के अभाव में दोनों को बरी कर दिया।

कोई टिप्पणी नहीं