स्त्री मानव जीवन मूल्यों की पाठशाला है "- डॉ०मुक्ता ठाकुर

 स्त्री मानव जीवन मूल्यों की पाठशाला है "- डॉ०मुक्ता ठाकुर


आज सोलन जिला के नौणी विश्वविद्यालय सभागार में सतलुज सेवा ट्रस्ट के तत्वाधान में विशाल “नारी शक्ति संगम " का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम में “महिला कल,आज और कल "विषय के अन्तर्गत “भारतीय चिंतन में महिला "एवं “देश के विकास में महिलाओं" की भूमिका पर चिंतन किया गया नारी शक्ति संगम में सोलन जिला की सभी आठ इकाइयों से 2155 महिलाओं की उपस्थिति रही कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रसिद्ध समाजसेवी एवम् राष्ट्रपति सम्मान से सम्मानित संजना गोयल ने की। उद्‌घाटन सत्र में अधिवक्ता रीटा गोस्वामी ने कहा कि किसी भी देश व समाज की उन्नति ,उस देश व समाज में महिलाओं की स्थिति से लक्षित होती हैं । उन्होंने कहा कि विवेकानंद जी कहा करते थे कि


अगर महिलाओं की समस्याओं का समाधान करना है, तो महिलाओं को शिक्षित करना होगा, समस्याओं का समाधान वह स्वत ही ढूंढ लेगी समापन सत्र में अपने विचार रखते हुए डॉ० मुक्ता ठाकुर ने कहा कि वर्तमान समय में महिलाओं को लक्ष्मीबाई जैसा नेतृत्व, रानी दुर्गावती जैसा चरित्र एवं जीजाबाई जैसा मातृत्व रखने की आवश्यकता है भारतीय नारी मां सरस्वती बनकर बालक को संस्कारित, मां लक्ष्मी बनकर संरक्षण व पालन करती हैं। उन्होंने अंत में कहा कि स्त्री मानव जीवन मूल्यों की पाठशाला है और परिवार का आधार ही स्त्री है।कार्यकम के अंत में जिला संयोजिका अधिवक्ता कुमुद ठाकुर, सह संयोजिका गीता जायसवाल ने कार्यक्रम में उपस्थित समस्त नारी शक्ति का आभार प्रकट किया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

नगरोटा सूरियां के दो युवकों से पुलिस ने किया चिट्टा बरामद, सैंट्रो कार कब्जे में

पंचरुखी में 25.37 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

घाड़ चोरी मामले में नूरपुर पुलिस को सफलता, SIT ने दो आरोपी गिरफ्तार किए

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट की सुदेश कुमारी को आर्थिक मदद की दरकार

हाड़ा में दो गाड़ियों की जोरदार टक्कर, बिजली पोल भी क्षतिग्रस्त

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

हारचक्कियां में सब-तहसील भवन का शिलान्यास, प्रशासनिक सुविधाएं घर-द्वार के समीप मिलेंगी

10 दिन के भीतर दूसरी बार बढ़ी कीमतें, सीमेंट हुआ महंगा, प्रति बैग 10 रुपये