लोक सम्पर्क अधिकारी कार्यालय शिमला से आज वरिष्ठ सहायक मोहन सिंह जिन्ना सेवानिवृत हुए

जिला लोक सम्पर्क अधिकारी कार्यालय शिमला से वरिष्ठ सहायक मोहन सिंह जिन्ना सेवानिवृत

लोक सम्पर्क अधिकारी कार्यालय शिमला से आज वरिष्ठ सहायक मोहन सिंह जिन्ना सेवानिवृत हुए


( हिमाचल मीडिया शिमला ब्यूरो गायत्री गर्ग ) 


जिला लोक सम्पर्क अधिकारी कार्यालय शिमला से आज वरिष्ठ सहायक मोहन सिंह जिन्ना सेवानिवृत हो गए हैं, जिन्होंने विभाग में 26 वर्षों तक अपनी सेवाएं दी है।

मोहन सिंह जिन्ना ने 01 फरवरी, 1997 में निदेशालय, सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग में अपनी सेवाएं लिपिक के पद पर देनी आरम्भ की। वह फरवरी, 2002 में कनिष्ठ सहायक के पद पर तथा जनवरी, 2020 में वरिष्ठ सहायक के पद पर पदोन्नत हुए। इन्होंने अपनी पूरी सेवाएं निदेशालय एवं जिला लोक सम्पर्क अधिकारी कार्यालय शिमला में ही दी।

मोहन सिंह जिन्ना सूचना एवं जन सम्पर्क मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन में 1997 से लेकर वर्तमान अवधि तक अध्यक्ष के पद पर आसीन रहे। इसके अतिरिक्त जिला कर्मचारी महासंघ एसोसिएशन में दो बार प्रेस सचिव के पद पर तथा राज्य कर्मचारी महासंघ एसोसिएशन में तीन वर्ष तक प्रेस सचिव के पद पर भी कार्य किया।

इस अवसर पर जिला लोक सम्पर्क अधिकारी शिमला सिम्पल सकलानी तथा कार्यालय के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सिम्पल सकलानी तथा अन्य कर्मचारियों ने उनके द्वारा विभाग में सराहनीय सेवाओं के लिए आभार व्यक्त करते हुए उनको परिवार सहित बधाई देते हुए लम्बी उम्र व भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग