विधानसभा अध्यक्ष 14 दिसंबर को करेंगे ध्रूंबनेट सीसे स्कूल के वार्षिक समारोह की अध्यक्षता

 विधानसभा अध्यक्ष 14 दिसंबर को करेंगे ध्रूंबनेट सीसे स्कूल के वार्षिक समारोह की अध्यक्षता 

15 दिसंबर को कुडेरा-ककीरा उठाऊ पेयजल योजना का होगा लोकार्पण


चंबा : जितेंद्र खन्ना /

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 14 दिसंबर को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ध्रूंबनेट के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की अध्यक्षता करेंगे। 

विभागीय प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि विधानसभा अध्यक्ष 14 दिसंबर को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ध्रूंबनेट के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की अध्यक्षता करने के पश्चात दोपहर बाद लूहनी से भराणा दा बासा संपर्क मार्ग का भूमि पूजन भी करेंगे।

उन्होंने बताया कि विधानसभा अध्यक्ष के जारी प्रवास कार्यक्रम के अनुसार वे 15 दिसंबर को ककीरा में ककीरा-कटलू संपर्क मार्ग का शिलान्यास करने के साथ कुडेरा-ककीरा उठाऊ पेयजल योजना का लोकार्पण भी करेंगे। 

कुलदीप सिंह पठानिया 16 दिसंबर को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खरगट के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की अध्यक्षता करेंगे और दोपहर बाद दुढाला से समलूना संपर्क मार्ग का भूमि पूजन करेंगे।

उन्होंने बताया कि 17 दिसंबर को विधानसभा अध्यक्ष राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गोला के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की अध्यक्षता क

रेंगे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

नगरोटा सूरियां के दो युवकों से पुलिस ने किया चिट्टा बरामद, सैंट्रो कार कब्जे में

पंचरुखी में 25.37 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

घाड़ चोरी मामले में नूरपुर पुलिस को सफलता, SIT ने दो आरोपी गिरफ्तार किए

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट की सुदेश कुमारी को आर्थिक मदद की दरकार

हाड़ा में दो गाड़ियों की जोरदार टक्कर, बिजली पोल भी क्षतिग्रस्त

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

हारचक्कियां में सब-तहसील भवन का शिलान्यास, प्रशासनिक सुविधाएं घर-द्वार के समीप मिलेंगी

10 दिन के भीतर दूसरी बार बढ़ी कीमतें, सीमेंट हुआ महंगा, प्रति बैग 10 रुपये