कांग्रेस के शासन और मोदी शासन की तुलना करनी चाहिए : भारतीय राज्य पेंशनर संघ के वारिष्ठ उपाध्यक्ष घनश्याम शर्मा - Smachar

Header Ads

Breaking News

कांग्रेस के शासन और मोदी शासन की तुलना करनी चाहिए : भारतीय राज्य पेंशनर संघ के वारिष्ठ उपाध्यक्ष घनश्याम शर्मा

कांग्रेस के शासन और मोदी शासन की तुलना करनी चाहिए : भारतीय राज्य पेंशनर संघ के वारिष्ठ उपाध्यक्ष घनश्याम शर्मा


( पालमपुर : केवल कृष्ण शर्मा ) भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं भारतीय राज्य पेंशनर संघ के वारिष्ठ उपाध्यक्ष घनश्याम शर्मा ने कहा कि देश को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में तेज गति से आगे बढ़ना मोदी सरकार के 10 साल राष्ट्र निर्माण में 10 साल का कार्यकाल रहा है। उन्होंने  कहा कि गरीब का कल्याण, गरीब का विकास ही हमारे जीवन का लक्ष्य होना चाहिए और भारत के गरीबों का संपूर्ण विकास करते हुए मोदी ने राष्ट्र का विकास का यह लक्ष्य निर्धारित किया । उन्होंने कहा कि देश को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में तेज गति से आगे बढ़ना है और यह गति अब नहीं रुकनी चाहिए । उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के 10 साल राष्ट्र निर्माण के 10 साल रहे हैं । हमें आज 2004 से 2014 के कांग्रेस के शासन और 2014 से 2024 के मोदी शासन की तुलना करनी चाहिए। मोदी सरकार के कारण जहां देश की सीमाएं सुरक्षित हुई वही आंतरिक सुरक्षा मजबूत हुई। जहां विश्व में भारत की ख्याति मजबूत हुई वही देश का आधारभूत ढांचा सुदृढ़  हुआ मोदी  के नेतृत्व में जहां देश ने आर्थिक प्रगति की वही किसान को समृद्ध करने के लिए प्रत्येक किसान को आर्थिक मदद पहुंचाई और उसके उत्पाद का दाम अधिक मिले ऐसी व्यवस्था की गई। घनश्याम शर्मा ने कहा कि गरीब कल्याण के, आर्थिक विकास के, देश की सुरक्षा के, आधारभूत ढांचे के विकास के, भ्रष्टाचार मुक्त शासन के यह  साढ़े वर्ष देश के विकास में मील का पत्थर साबित होंगे।   इसलिए मोदी  को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाना देश की जरूरत है । 

शर्मा ने कहा कि देश के चार वर्ग गरीब, महिला, युवा व किसान इनका विकास करते हुए देश को दुनिया की महाशक्ति बनाना है इसके लिए भाजपा पूरी ताकत के साथ जुटी है । तीन राज्यों में भाजपा की प्रचंड जीत ने देश की जनता मोदी  के साथ है यह स्पष्ट कर दिया है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी गारंटीयों के मामले में बैकफुट पर है, जनता पूछ रही है सुक्खू भाई 10 गारंटीयां कीथे पाई। कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश में 22.50 लाख महिलाओं से हर महीने 1500 रु देने का वादा किया था और इस निर्णय को पहली कैबिनेट में स्वीकृति प्रदान होनी थी। आज एक साल पूरा हो गया है पर कुछ नही हुए। एक साल में बहनों के प्रति 4000 करोड़ रू की देनदारी बन गई है। कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश के युवाओं और बेरोजगारों से धोखा किया। पहली कैबिनेट में 1 लाख युवाओं को रोजगार देने को कहा था,लेकिन कुछ नहीं कर पाए।  शर्मा ने  कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में हिमाचल प्रदेश में भाजपा चारों लोकसभा सीटों को रिकॉर्ड मार्जिन से जीतेगी।

कोई टिप्पणी नहीं