पंडोगा और त्युरी के बीच स्वां नदी पर 560 मीटर लम्बे पुल के निर्माण को मिली स्वीकृति :- राज्यसभा सांसद इन्दु बाला गोस्वामी

पंडोगा और त्युरी के बीच स्वां नदी पर 560 मीटर लम्बे पुल के निर्माण को मिली स्वीकृति :- राज्यसभा सांसद इन्दु बाला गोस्वामी 



दिल्ली : केन्द्रीय सड़क परिवहन और राष्ट्रीय राज मार्ग मन्त्री नितिन गड़करी ने राज्य सभा सांसद इन्दु बाला गोस्वामी को संसद में बताया की ऊना जिला के पंडोगा और  त्युरी  के बीच  स्वां नदी पर 560 मीटर लम्बे पुल के निर्माण को स्वीकृति प्रदान की गयी है /उन्होंने बताया की 50.60 करोड़ रूपये लागत से निर्मित होने बाले इस  पुल  के निर्माण को पांच अक्टूबर 2023 को केन्द्रीय सड़क और ढांचागत फण्ड की उपयोजना सेतु बंधन स्कीम के अन्तर्गत बितीय स्वीकृति प्रदान की गयी है तथा इस पुल के निर्माण के लिए हिमाचल प्रदेश सरकार को पहली क़िस्त जारी कर दी गई है. 

केन्द्रीय बित राज्य मन्त्री डॉक्टर भागवत कराद   ने राज्य सभा सांसद  इन्दु बाला गोस्वामी को  संसद में बताया की नाबार्ड योजना के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में 807 . 68 करोड़ की योजनाएँ स्वीकृत की गई हैं जिसमे में 44 ग्रामीण सड़क परियोजनाओं के निर्माण के लिए 334.99 करोड़ रूपये स्वीकृत किये गए हैं,न्होंने बताया कि अब तक  नाबार्ड योजना के अन्तर्गत वॉटर शेड बिकास कार्यक्रम की पचास परियोजनाओं के लिए 26.84 करोड़ की ग्रांट सहायता स्वीकृत की गई है जिससे राज्य में 38,732 .65 हैक्टर भूमि को सिंचित किया गया है.

उन्होंने बताया कि अब तक नाबार्ड योजना के अन्तर्गत जनजातीय विकास प्रोग्राम की 14 परियोजनाओं के लिए 21.357 करोड़ रु की बितीय सहायता स्वीकृत की गई है जिससे 3708 जनजातीय परिवारों को रोजगार के साधन उपलब्ध हुए हैं / केन्द्रीय बित राज्य मन्त्री डॉक्टर भागवत कराद  ने राज्य सभा सांसद सुश्री इन्दु बाला गोस्वामी को  संसद में बताया की नाबार्ड योजना के अन्तर्गत 147 किसान उत्पादक  संगठनों को अब तक 13 .01 करोड़ रूपये स्वीकृत किये गए हैं / कृषि क्षेत्र बिकास फण्ड के अन्तर्गत  किसानों की आमदनी बढ़ाने और कृषि उपज को बढ़ाने के लिए 14 परियोजनाओं को 2.25 करोड़ रुपए स्वीकृत किये गए हैं

केन्द्रीय बित राज्य मन्त्री डॉक्टर भागवत कराद  ने राज्य सभा सांसद सुश्री इन्दु बाला गोस्वामी को  संसद में बताया की नाबार्ड योजना के स्वयं  सहायता समूहों के लिए     31 मार्च 2023 तक 1312 कैपेसिटी बिल्डिंग  प्रोग्राम आयोजित किये गए हैं तथा इसके अतिरिक्त 75 माइक्रो  एंटरप्राइज डेवलपमेंट प्रोग्राम और 28 लाइवलीहुड एंटरप्राइज डेवलपमेंट प्रोग्राम आयोजित किये गए.

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

नगरोटा सूरियां के दो युवकों से पुलिस ने किया चिट्टा बरामद, सैंट्रो कार कब्जे में

पंचरुखी में 25.37 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

घाड़ चोरी मामले में नूरपुर पुलिस को सफलता, SIT ने दो आरोपी गिरफ्तार किए

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट की सुदेश कुमारी को आर्थिक मदद की दरकार

हाड़ा में दो गाड़ियों की जोरदार टक्कर, बिजली पोल भी क्षतिग्रस्त

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

हारचक्कियां में सब-तहसील भवन का शिलान्यास, प्रशासनिक सुविधाएं घर-द्वार के समीप मिलेंगी

10 दिन के भीतर दूसरी बार बढ़ी कीमतें, सीमेंट हुआ महंगा, प्रति बैग 10 रुपये