हाईकोर्ट ने DGP संजय कुंडू और SP कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री को पद से हटाने के निर्देश दिए

हाईकोर्ट ने DGP संजय कुंडू और SP कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री को पद से हटाने के निर्देश दिए

( हिमाचल मीडिया शिमला ब्यूरो गायत्री गर्ग )

हिमाचल हाईकोर्ट ने मंगलवार को पुलिस महानिदेशक (DGP) संजय कुंडू और SP कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री को पद से हटाने के निर्देश दिए। हिमाचल से संबंध रखने वाले नोएडा के कारोबारी निशांत शर्मा मामले की जांच पूरी होने तक दोनों अधिकारी इन पदों पर नहीं रखे जा सकता।

दरअसल, मंगलवार को हाईकोर्ट में DGP संजय कुंडू और निशांत शर्मा मामले में सुनवाई हुई। इस मामले में कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लिया था। कोर्ट के संज्ञान के बाद ही कांगड़ा पुलिस ने 21 दिन की देरी से निशांत शर्मा की शिकायत पर धर्मशाला के मैक्लोड़गंज में FIR दर्ज की थी।

SP कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री।

संजय कुंडू पर निशांत शर्मा ने गंभीर आरोप लगाए थे, जबकि SP कांगड़ा को संतोषजनक जांच की वजह से कोर्ट ने इस से पद से मुक्त करने को कहा है।

लंबी छुट्टी पर भेज सकती है सरकार



कोर्ट के आदेशों


















के बाद सरकार या तो इन दोनों अधिकारियों को लंबी छुट्टी पर भेज सकती है। या फिर किसी ओर पद पर तैनाती जी जा सकती है।

पिछली सुनवाई में कोर्ट ने की थी सख्त टिप्पणी

पिछली सुनवाई में अदालत ने सख्त टिप्पणी करते हुए पुलिस से पूछा था कि आपने भी कुछ करना है या हम ही ऑर्डर करें, क्योंकि निशांत शर्मा के वकील नीरज गुप्ता ने कोर्ट में दलील दी कि जब तक संजय कुंडू पद पर कायम हैं, तब तक इस केस की निष्पक्ष जांच संभव नहीं है। कोर्ट ने भी पुलिस की जांच पर असंतोष जताया और कोर्ट ने आज अंतरिम आदेश पारित कर दिए।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग