विकास खंड स्तर पर स्थापित किए जाएंगे स्वचालित मौसम केंद्र - डॉ कुलदीप धीमान

 विकास खंड स्तर पर स्थापित किए जाएंगे स्वचालित मौसम केंद्र - डॉ कुलदीप धीमान

पंचायत स्तर पर स्थापित होंगे स्वचालित वर्षा मापक यंत्र


चंबा : जितेंद्र खन्ना /

मौसम आधारित फसल बीमा योजना के अंतर्गत मौसम के विभिन्न पहलुओं की जानकारी प्राप्त करने के लिए विकास खंड स्तर पर स्वचालित मौसम मापक केंद्र और पंचायत स्तर पर स्वचालित वर्षा मापक यंत्र स्थापित किए जाएंगे I इन केन्द्रों से प्राप्त जानकारी के आधार पर किसानों को फसल बीमा का क्लेम निर्धारित करने में सुविधा होगी I

यह जानकारी देते हुए उप निदेशक कृषि डॉ कुलदीप धीमान ने बताया कि यह स्वचालित वर्षा मापक यंत्र और स्वचालित मौसम मापक केंद्र स्थापित करने के उचित स्थान चयनित किए जाएंगे जिसके लिए सभी विकास खंड के कृषि अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

उन्होंने बताया कि सम्बंधित लोगों की सहमति से वर्षा या मौसम मापक यंत्र या तो पंचायत या किसी भी विभाग या स्कूल की जमीन में स्थापित किया जा सकता है I यदि स्कूल के अध्यापक स्कूल की जमीन में इन यंत्रों को लगाने की अनुमति देते हैं तो उस स्कूल के अध्यापक स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को भी समय समय पर इस यंत्र की कार्य प्रणाली के बारे में जानकारी दे पाएंगे I खंड स्तर पर मौसम मापक यंत्र लगाने के लिए 7×7 वर्ग मीटर भूमि और पंचायत स्तर पर वर्षा मापक यंत्र लगाने के लिए 6×5 वर्ग मीटर भूमि आवश्यकता होगी I यह यंत्र लगाने के बाद इस जमीन के चारों ओर बाड़ लगा दिया जाएगा ताकि जंगली जानवर या बेसहरा पशु इसमें कोई नुक्सान न करें I

उन्होंने यह भी बताया कि मौसम मापक यंत्र या वर्षा मापक यंत्र लगाने के लिए कोई भी संस्था सम्बंधित विकास खंड के कृषि अधिकारियों से संपर्क कर सकते है I इसके लिए वह कृषि अधिकारी के मोबाइल में प्रार्थना पत्र व्हाट्सएप के माध्यम से भी भेज सकते है I

उन्होंने बताया कि प्रार्थना पत्र विकासखंड भटियात में डॉ सनी पटियाल के दूरभाष नंबर 8580490151, चंबा में डॉ शिवानी राणा के दूरभाष नंबर 7807917072, सलूणी डॉ रविन्द्र कुमार के दूरभाष नंबर 8219003295, तीसा में डॉ राजीव मन्हास के दूरभाष 8219802868, मैहला में ज्ञान चंद के दूरभाष 8580434496 जबकि भरमौर में डॉ करतार सिंह के दूरभाष नंबर 9816190433 तथा पांगी में डॉ नरेश नायक के दूरभाष नंबर 9459663676 पर भेज 

सकते हैं।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर