उपायुक्त ने वर्चुअल माध्यम से ली राजस्व अदालत की बैठक

 उपायुक्त ने वर्चुअल माध्यम से ली राजस्व अदालत की बैठक


शिमला उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने आज यहां वर्चुअल माध्यम से जिला के समस्त उपमण्डलाधिकारियों के साथ राजस्व अदालत की समीक्षा बैठक ली।

  उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान राज्य सरकार आमजन के लिए राजस्व मामलों के निपटारे के लिए प्रतिबद्ध है और प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के निर्देशानुसार पार्टेशन, इंतकाल के मामलों का त्वरित निपटारा किया जा रहा है ताकि ग्रामीण लोगों को राहत मिल सके।

  उन्होंने तहसीलदार, कानूनगों एवं पटवारी स्तर पर बेहतर समन्वय स्थापित करने का आह्वान किया ताकि ग्रामीण लोगों के लंबित पड़े मामलों का निपटारा संभव हो सके। उन्होंने प्रत्येक उपमण्डलाधिकारी के साथ सीधा संवाद स्थापित किया और उनके राजस्व मामलों के संदर्भ में संशय को दूर किया।

  आदित्य नेगी ने समस्त उपमण्डलाधिकारियों से ठियोग में 26 दिसम्बर, 2023 को आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के कार्यक्रम, जिसमें आपदा प्रभावित परिवारों को चैक भेंट किए जाएंगे, के संदर्भ में विस्तृत चर्चा की और लाभार्थियों की संख्या के डाटा पर जानकारी प्राप्त की।

  अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी (प्रोटोकाॅल) ज्योति राणा ने बैठक का संचालन किया और उपमण्डलाधिकारियों से लंबित पड़े मामलों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

  इस अवसर पर जिला राजस्व अधिकारी संजीत शर्मा, तहसीलदार शहरी हीरा लाल गाजटा व अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

नगरोटा सूरियां के दो युवकों से पुलिस ने किया चिट्टा बरामद, सैंट्रो कार कब्जे में

पंचरुखी में 25.37 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

घाड़ चोरी मामले में नूरपुर पुलिस को सफलता, SIT ने दो आरोपी गिरफ्तार किए

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट की सुदेश कुमारी को आर्थिक मदद की दरकार

हाड़ा में दो गाड़ियों की जोरदार टक्कर, बिजली पोल भी क्षतिग्रस्त

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

हारचक्कियां में सब-तहसील भवन का शिलान्यास, प्रशासनिक सुविधाएं घर-द्वार के समीप मिलेंगी

10 दिन के भीतर दूसरी बार बढ़ी कीमतें, सीमेंट हुआ महंगा, प्रति बैग 10 रुपये