सेक्टर मजिस्ट्रेट और सेक्टर अधिकारियों के लिए मतदान प्रक्रिया संबंधी कार्यशाला आयोजित

 सेक्टर मजिस्ट्रेट और सेक्टर अधिकारियों के लिए मतदान प्रक्रिया संबंधी कार्यशाला आयोजित

निर्वाचन संबंधी और ईवीएम व वीवीपैट की दी गई जानकारी


चंबा : जितेन्द्र खन्ना /

आगामी लोकसभा निर्वाचन- 2024 के दृष्टिगत आज बचत भवन चंबा में सेक्टर मजिस्ट्रेट और सेक्टर अधिकारियों के लिए निर्वाचन संबंधी और ईवीएम व वीवीपैट की प्रक्रिया की जानकारी के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला में निर्वाचन तहसीलदार अनूप डोगरा ने निर्वाचन प्रक्रिया महत्वपूर्ण बिंदुओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने सेक्टर मजिस्ट्रेट व सेक्टर अधिकारियों के निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान दायित्वों और जिम्मेदारियां को प्रेजेंटेशन के माध्यम से बताया।

उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण में दी जा रही सभी जानकारियों को आत्मसात कर लें जिससे चुनाव के समय किसी प्रकार की दिक्कत न हो ।

नायब तहसीलदार निर्वाचन संजय शांडिल ने सेक्टर अधिकारियों को ईवीएम और वीवीपैट के माध्यम से मतदान की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी और मतदान के दौरान ध्यान रखने वाले महत्वपूर्ण बिंदुओं के बारे में भी बताया।

प्रशिक्षण के दौरान आदर्श आचरण संहिता का पालन, समस्याग्रस्त क्षेत्रों की पहचान, असुरक्षित मतदाता समूहों की पहचान the करने तथा विभिन्न प्रपत्रों में रिटर्निंग ऑफिसर को रिपोर्ट करने के संबंध में जानकारी दी गई।

इस दौरान सेक्टर मजिस्ट्रेट और सेक्टर अधिकारियों ने ईवीएम ट्रेनरों के माध्यम से ईवीएम ब वीवीपैट मशीन की प्रक्रिया को बारीकी से समझा।

कार्यशाला में निर्वाचन विभाग द्वारा नियुक्त किए गए सेक्टर मजिस्ट्रेट और सेक्टर अधिकारी मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

नगरोटा सूरियां के दो युवकों से पुलिस ने किया चिट्टा बरामद, सैंट्रो कार कब्जे में

पंचरुखी में 25.37 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

घाड़ चोरी मामले में नूरपुर पुलिस को सफलता, SIT ने दो आरोपी गिरफ्तार किए

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट की सुदेश कुमारी को आर्थिक मदद की दरकार

हाड़ा में दो गाड़ियों की जोरदार टक्कर, बिजली पोल भी क्षतिग्रस्त

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

हारचक्कियां में सब-तहसील भवन का शिलान्यास, प्रशासनिक सुविधाएं घर-द्वार के समीप मिलेंगी

10 दिन के भीतर दूसरी बार बढ़ी कीमतें, सीमेंट हुआ महंगा, प्रति बैग 10 रुपये