जोगिंदर नगर के चौंतड़ा में आयोजित एलिम्को के शिविर में 57 दिव्यांगों ने करवाई जांच

जोगिंदर नगर के चौंतड़ा में आयोजित एलिम्को के शिविर में 57 दिव्यांगों ने करवाई जांच



( पालमपुर /जोगिन्दर नगर : केवल कृष्ण शर्मा ) दिव्यांगजनों को नि:शुल्क सहायक उपकरण प्रदान करने के लिए प्रथम चरण में जोगिंदर नगर के राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चौंतड़ा में शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा अधिकृत भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) की टीम द्वारा 57 दिव्यांगों की जांच कर उनका पंजीकरण किया गया। जिनमें 37 दिव्यांग पात्र पाए गए, जिन्हें एलिम्को की ओर से 2 लाख 92 हज़ार 81 रुपये की राशि वाले कुल 60 सहायता उपकरणों का आकलन किया गया। एलिम्को द्वारा दूसरे चरण में पात्र दिव्यांगों को कृत्रिम अंग व व्हील चेयर, हियरिंग एड, कैलिपर, छड़ी, सेंसर स्टीक्स सहित अन्य सहायक उपकरण नि:शुल्क उपलब्ध करवाए जाएंगे।

इस बारे जानकारी देते हुए तहसील कल्याण अधिकारी जोगिंदर नगर चन्दन वीर ने बताया कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा अधिकृत भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) के माध्यम से दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण प्रदान करने के लिए जिला मंडी में शिविर लगाए जा रहे हैं। जिसके तहत आज चौंतड़ा में यह शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर के प्रथम चरण में एलिम्को टीम द्वारा दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग या सहायक उपकरण की आवश्यकता का आकलन किया गया है तथा द्वितीय चरण में पात्र दिव्यांगों को इन्हे निशुल्क उपलब्ध करवाया जाएगा।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

नगरोटा सूरियां के दो युवकों से पुलिस ने किया चिट्टा बरामद, सैंट्रो कार कब्जे में

पंचरुखी में 25.37 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट निवासी सुदेश की मदद को आगे आए  विधायक राजेश ठाकुर ने दिया 20000 हजार मदर राणा ने दिया 5000 हजार

घाड़ चोरी मामले में नूरपुर पुलिस को सफलता, SIT ने दो आरोपी गिरफ्तार किए

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट की सुदेश कुमारी को आर्थिक मदद की दरकार

हाड़ा में दो गाड़ियों की जोरदार टक्कर, बिजली पोल भी क्षतिग्रस्त

पति ने कर्ज लेकर पत्नी को पढ़ाया, रेलवे में नौकरी मिलते ही छोड़ा, डमी कैंडिडेट बैठाने की शिकायत पर महिला सस्पेंड

जम्मू-कठुआ सीमCISF कैंप में आपसी विवाद के बाद अंधाधुंध फायरिंग, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 जवानों की मौत