जिला परिषद की त्रैमासिक बैठक जिला परिषद हाल कुल्लू में अयोजित।

 जिला परिषद की त्रैमासिक बैठक जिला परिषद हाल कुल्लू में अयोजित। 


जिला परिषद कुल्लू की त्रैमासिक बैठक का आयोजन आज जिला परिषद हाल कुल्लू में किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला परिषद अध्यक्ष पंकज परमार ने की। बैठक में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अश्वनी कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में विभिन्न जिला पार्षदों द्वारा उठाए गए प्रश्नों तथा समस्याओं पर अधिकारियों द्वारा जानकारी दी गई। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अश्वनी कुमार ने कहा कि जिला परिषद की बैठक अपने आप में एक बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि जिला परिषद त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था का एक महत्वपूर्ण अंग है जो लोकतंत्र में जनता के समस्याओं को हल करने का एक बहुत अच्छा जरिया है। उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों को बैठक में उपस्थित सुनिश्चित बनाने को कहा ताकि सदस्यों द्वारा उठाए गए प्रश्नों से संबंधित पूरी जानकारी उन्हें प्राप्त हो सके, साथ ही पूर्ण समन्वय के साथ बैठक की सार्थकता सुनिश्चित हो सके ।

जिला परिषद सदस्य रेखा गुलेरिया के प्रश्न का जबाब देते हुए लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभ ियंता ने बताया कि भुंतर - मणिकर्ण रोड़ को डबल लेन करने के सम्बन्धी 78.15 करोड़ रुपये की डीपीआर स्वीकृति के लिए केन्द्र सरकार को भेजी गई है, जिसकी स्वीकृति अभी तक नहीं मिली है । 

  सदस्य विभा सिंह ने जीएनएचपी विभाग द्वारा सैंज रोपा तथा शाई रोपा में विकासात्मक गतिविधियों तथा योजना एवं उर्दू के पुराने रिकॉर्ड की प्रक्रिया तथा शुल्क के बारे में जानकारी ली। बैठक में उपाध्यक्ष वीर सिंह ठाकुर, सदस्य पूर्ण चंद्र ठाकुर, मानसिंह, जीवन ठाकुर, गुलाब सिंह, आशा ठाकुर, रुक्मिणी देवी, दीपिका द्वारा विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दे पर विभागीय अधिकारियों से जानकारी हासिल की गई।

 बैठक की कार्यवाही का संचालन जिला पंचायत अधिकारी ने किया ।

  बैठक में जिला परिषद सदस्यों के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग