बड़सर के आदर्श शर्मा का राष्ट्रीय स्तर पर जनवरी 2024 में होने वाली पैरा ओलंपिक खेलों में गोवा में चयन

बड़सर के आदर्श शर्मा का राष्ट्रीय स्तर पर जनवरी 2024 में होने वाली पैरा ओलंपिक खेलों में गोवा में चयन


जिला हमीरपुर के उपमंडल बड़सर के आदर्श शर्मा का राष्ट्रीय स्तर पर जनवरी 2024 में होने वाली पैरा ओलंपिक खेलों में गोवा में चयन।बड़सर के बिझड व्लाक पंचायत बलयाह गांव बढ़नी के आदर्श शर्मा टी 42 वर्ग में दौड़ में भाग लेंगे। आदर्श शर्मा जवाहरलाल नेहरू फाइन आर्ट कालेज  शिमला से शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। आदर्श शर्मा पहले भी राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर हिमाचल प्रदेश व जिला हमीरपुर का नाम रोशन कर चुके हैं। इसके अलावा आदर्श शर्मा पेंटिंग व माडल प्रतियोगिता और क्रिकेट में दिसम्बर 2023 में भाग लेकर अपने जिले का नाम रोशन कर चुके हैं। आदर्श शर्मा 2017 से 2023 तक  कई अधिकारी व विधायकों को अपने हाथों से बनाईं पेंटिंग व स्कैच भेंट कर चुके हैं। एस डी एम बड़सर रोहित शर्मा जी व एस एच ओ बड़सर के प्रवीण राणा जी और समाज कल्याण अधिकारी गीता मैडम जी तथा ग्राम पंचायत प्रधान बलवीर जसवाल जी समय-समय पर सहायता करके मनोवल बढ़ाते रहते हैं। हम इनके आभारी हैं।यदि दिव्यांग बच्चों को राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर खेलों में आने जाने में सरकार से सहयोग मिले। तो दिव्यांग खिलाड़ी बढ़ चढ़ कर भाग ले सकते हैं।

पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन हमीरपुर के समस्त अधिकारियों व अध्यक्ष ललित ठाकुर जी का धन्यवाद करते हैं। जिन्होंने दिव्यांगो को राष्ट्रीय स्तर व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर सहयोग व मार्गदर्शन किया। अपने गुरु जी के मार्गदर्शन व आशीर्वाद से बहुत ईनाम प्राप्त कर रहे हैं हम गुरु जी का दिल से धन्यवाद करते हैं। आदर्श शर्मा की तरफ से सभी को नव वर्ष पर बधाई व शुभकामनाएं।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

नगरोटा सूरियां के दो युवकों से पुलिस ने किया चिट्टा बरामद, सैंट्रो कार कब्जे में

पंचरुखी में 25.37 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

घाड़ चोरी मामले में नूरपुर पुलिस को सफलता, SIT ने दो आरोपी गिरफ्तार किए

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट की सुदेश कुमारी को आर्थिक मदद की दरकार

हाड़ा में दो गाड़ियों की जोरदार टक्कर, बिजली पोल भी क्षतिग्रस्त

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

हारचक्कियां में सब-तहसील भवन का शिलान्यास, प्रशासनिक सुविधाएं घर-द्वार के समीप मिलेंगी

10 दिन के भीतर दूसरी बार बढ़ी कीमतें, सीमेंट हुआ महंगा, प्रति बैग 10 रुपये