शिमला विंटर कार्निवल के छठे दिन जिला चम्बा और शिमला के सांस्कृतिक दलों ने लोगों का किया मनोरंजन

शिमला विंटर कार्निवल के छठे दिन जिला चम्बा और शिमला के सांस्कृतिक दलों ने लोगों का किया मनोरंजन 


( हिमाचल मीडिया शिमला ब्यूरो गायत्री गर्ग ) 

शिमला विंटर कार्निवल के छठे दिन जिला चम्बा और शिमला के सांस्कृतिक दलों ने लोगों का मनोरंजन किया। जिला चम्बा से नाग सांस्कृतिक दल सामरा ने गद्दी नृत्य और जिला शिमला से शिवरंजनी सांस्कृतिक दल बलग ने नाटी की शानदार प्रस्तुति दी। इसके अतिरिक्त, शिमला का झूरी गायन, दयालु राम व जगदेई ने मुसादा गायन, किशोर कुमार व भूपेश शर्मा ने गजल, लोक गायिका रौशनी शर्मा व इशांत शर्मा ने गायन की प्रस्तुति दी जिसका लोगों ने खूब आनंद उठाया। एनजेडसीसी पटियाला के भांगड़ा दल पंजाब ने भी अपनी प्रस्तुति दी।

हिम युवा रंग महोत्सव के तहत नाटक का मंचन

आज राजकीय महाविद्यालय सोलन के छात्रों ने नाटक जानेमन, राजकीय महाविद्यालय आनी के छात्रों ने नाटक नदी गायब है तथा राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर के छात्रों ने सादत हसन मंटो के एक अफसाने पर आधारित नाटक तमाशा का मंचन किया। 

इसी प्रकार 31 दिसम्बर को राजकीय कन्या महाविद्यालय शिमला की छात्राएं प्रस्तुत करेगी नाटक मुकदर का सिकन्दर अलेक्जेंडर, राजकीय महाविद्यालय मण्डी के छात्र प्रस्तुत करेंगे नाटक चारुमित्रा, राजकीय कॉलेज करसोग के छात्र प्रस्तुत करेंगे नाटक फॉलन ऐंजलस् तथा राजकीय डिग्री कॉलेज सीमा रोहडू के छात्र प्रस्तुत करेंगे नाटक हेमलेट।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

नगरोटा सूरियां के दो युवकों से पुलिस ने किया चिट्टा बरामद, सैंट्रो कार कब्जे में

पंचरुखी में 25.37 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट निवासी सुदेश की मदद को आगे आए  विधायक राजेश ठाकुर ने दिया 20000 हजार मदर राणा ने दिया 5000 हजार

घाड़ चोरी मामले में नूरपुर पुलिस को सफलता, SIT ने दो आरोपी गिरफ्तार किए

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट की सुदेश कुमारी को आर्थिक मदद की दरकार

हाड़ा में दो गाड़ियों की जोरदार टक्कर, बिजली पोल भी क्षतिग्रस्त

पति ने कर्ज लेकर पत्नी को पढ़ाया, रेलवे में नौकरी मिलते ही छोड़ा, डमी कैंडिडेट बैठाने की शिकायत पर महिला सस्पेंड

जम्मू-कठुआ सीमCISF कैंप में आपसी विवाद के बाद अंधाधुंध फायरिंग, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 जवानों की मौत