व्यवस्था परिवर्तन का एक साल रहा बेमिसाल:जगत सिंह नेगी

 व्यवस्था परिवर्तन का एक साल रहा बेमिसाल:जगत सिंह नेगी

 नूरपुर में विभागीय अधिकारियों तथा पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक


नूरपुर : राजस्व, बागवानी व जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि प्रदेश सरकार का एक वर्ष का कार्यकाल बेमिसाल रहा है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के कुशल नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने कई जनहितैषी फैसले लेने के साथ अनेकों कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर लागू किया है। यह जानकारी उन्होंने आज शुक्रवार को स्थानीय विश्राम गृह में 11 दिसम्बर को धर्मशाला में राज्य सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा करने पर ‘व्यवस्था परिवर्तन का एक साल’ पर आयोजित किए जा रहे समारोह की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक के उपरांत दी। इस मौके पर कृषि मंत्री प्रो.चंद्र कुमार,विधायक केवल सिंह पठानिया,विधायक भवानी पठानिया, विधायक मलेंद्र राजन,राज्य औद्योगिक विकास निगम के उपाध्यक्ष विशाल चम्बियाल,पूर्व विधायक अजय महाजन भी उपस्थित रहे।    

     राजस्व मंत्री ने कहा कि भयंकर आपदा के कारण मिली चुनौतियों के बावजूद प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के कुशल नेतृत्व में आपदा प्रभावितों की हर सम्भव मदद के लिए कारगर कदम उठाए हैं। प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचाने तथा उनके स्थाई पुनर्वास के लिए राज्य सरकार ने अपने संसाधनों से 4500 करोड़ रुपए का राहत पैकेज जारी कर इसे प्रभावित परिवारों तक पहुंचाना भी सुनिश्चित किया है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने आपदा राहत मैन्युअल में बदलाव कर मुआवजा राशि में कई गुणा बढ़ोतरी की है।

    बागवानी मंत्री ने कहा कि आमजन की सुविधा के लिए राज्य सरकार लम्बित राजस्व मामलों का प्राथमिकता से निपटारा सुनिश्चित कर रही है। राज्य में 'राजस्व लोक अदालत' के माध्यम से इंतकाल के लंबे समय से लम्बित 45 हजार से अधिक मामलों का निपटारा किया गया है और इससे बड़ी संख्या में लोग लाभान्वित हुए हैं।

     इससे पहले, पूर्व विधायक अजय महाजन ने अतिथियों तथा पार्टी कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। उन्होंने नूरपुर के वार्ड नंबर 9 में भूस्खलन से प्रभावित हुए परिवारों को जमीन आवंटित करने का मामला राजस्व मंत्री के समक्ष रखा। जिस पर राजस्व मंत्री ने हर संभव मदद का आश्वासन दिया।


ये रहे मौजूद

एसडीएम गुरसिमर सिंह, डीएसपी विशाल वर्मा, लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता मोहिंद्र धीमान, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सुदर्शन शर्मा, ज़िला अध्यक्ष कर्ण पठानिया सहित पार्टी कार्यकर्ता व अन्य गण्यमान्य लोग उपस्थित रहे।

        

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

नगरोटा सूरियां के दो युवकों से पुलिस ने किया चिट्टा बरामद, सैंट्रो कार कब्जे में

पंचरुखी में 25.37 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट निवासी सुदेश की मदद को आगे आए  विधायक राजेश ठाकुर ने दिया 20000 हजार मदर राणा ने दिया 5000 हजार

घाड़ चोरी मामले में नूरपुर पुलिस को सफलता, SIT ने दो आरोपी गिरफ्तार किए

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट की सुदेश कुमारी को आर्थिक मदद की दरकार

हाड़ा में दो गाड़ियों की जोरदार टक्कर, बिजली पोल भी क्षतिग्रस्त

पति ने कर्ज लेकर पत्नी को पढ़ाया, रेलवे में नौकरी मिलते ही छोड़ा, डमी कैंडिडेट बैठाने की शिकायत पर महिला सस्पेंड

जम्मू-कठुआ सीमCISF कैंप में आपसी विवाद के बाद अंधाधुंध फायरिंग, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 जवानों की मौत