बिपाशा सदन मंडी में आयोजित प्रथम चरण के शिविर में 127 दिव्यांगों ने करवाई जांच

 बिपाशा सदन मंडी में आयोजित प्रथम चरण के शिविर में 127 दिव्यांगों ने करवाई जांच

एलिम्को निःशुल्क देगी सात लाख रुपये की राशि से अधिक के उपकरण


मंडी जिला कल्याण अधिकारी मंडी समीर ने बताया कि दिव्यांगजनों को निःशुल्क सहायक उपकरण प्रदान करने के लिए प्रथम चरण में मंडी के बिपाशा सदन में शिविर का आयोजन किया आयोजित किया गया। इस दौरान सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा अधिकृत भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) की टीम द्वारा 127 दिव्यांगों की जांच कर उनका पंजीकरण किया गया। एलिम्को की टीम द्वारा इस दौरान दिव्यांगों को 7,04,314 रुपये की राशि के उपकरणों की जरूरत का आकलन किया गया। उन्होंने बताया कि दूसरे चरण के शिविर में एलिम्को द्वारा दिव्यांगों को कृत्रिम अंग व व्हील चेयर, हियरिंग एड, कैलिपर, छड़ी, सेंसर स्टीक्स सहित अन्य सहायक उपकरण निःशुल्क उपलब्ध करवाए जाएंगे।

 उन्होंने बताया कि 19 दिसम्बर को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चौंतड़ा में, 20 को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सरकाघाट में, 22 को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र करसोग में तथा 23 को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गोहर में प्रथम चरण के शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा अधिकृत भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) के माध्यम से दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण प्रदान करने के लिए शिविर लगाए जा रहे हैं। इस दौरान एलिम्को की टीम द्वारा दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग या सहायक उपकरण की आवश्यकता का आकलन किया जा रहा है।

उन्होंने दिव्यांगजनों से इन शिविरों का लाभ उठाने की अपील करते हुए कहा कि कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण प्राप्त करने के लिए दिव्यांग अपने साथ यूडीआईडी कार्ड अथवा दिव्यांगता प्रमाण पत्र जो कि 40 प्रतिशत से कम न हो, तहसीलदार या प्रधान ग्राम पंचायत द्वारा जारी वार्षिक आय प्रमाण पत्र जो कि 2 लाख 70 हजार रुपये तक हो, आधार या वोटर कार्ड और 2 पासपोर्ट आकार के फोटो साथ लाएं।




टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

नगरोटा सूरियां के दो युवकों से पुलिस ने किया चिट्टा बरामद, सैंट्रो कार कब्जे में

पंचरुखी में 25.37 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

घाड़ चोरी मामले में नूरपुर पुलिस को सफलता, SIT ने दो आरोपी गिरफ्तार किए

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट की सुदेश कुमारी को आर्थिक मदद की दरकार

हाड़ा में दो गाड़ियों की जोरदार टक्कर, बिजली पोल भी क्षतिग्रस्त

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

हारचक्कियां में सब-तहसील भवन का शिलान्यास, प्रशासनिक सुविधाएं घर-द्वार के समीप मिलेंगी

10 दिन के भीतर दूसरी बार बढ़ी कीमतें, सीमेंट हुआ महंगा, प्रति बैग 10 रुपये