मंडी में 20 से शुरू होगी अग्निवीर रैली

 मंडी में 20 से शुरू होगी अग्निवीर रैली

तीन जिलों के 2310 अभ्यर्थी लेंगे रैली में लेंगे भाग


रैली की सभी तैयारियां पूरी-भर्ती निदेशक

मंडी भर्ती निदेशक, सेना भर्ती कार्यालय मंडी ने बताया कि मंडी के पड्डल मैदान में 20 दिसंबर से लेकर 26 दिसंबर तक आयोजित की जा रही अग्निवीर सेना भर्ती रैली की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने बताया कि 2310 अभ्यर्थियों को जिन्होंने सीईई एग्जाम पास किया वह रैली में फिजिकल टेस्ट के लिए भाग लेंगे। भर्ती निदेशक ने बताया कि भर्ती कार्यालय मंडी के अर्न्तगत आने वाले तीन जिलों मंडी, कुल्लू और लाहौल-स्पीति के अभ्यर्थियों को अलग-अलग दिनों मे भर्ती रैली में भाग लेने के लिए बुलाया गया है। उन्होंने बताया कि 20 दिसम्बर को कुल्लू और लाहौल-स्पीति जिलों की सभी तहसीलों के 315 अभ्यर्थी भाग लेंगे। 21 को मंडी जिला की तहसील औट, बागाचुनौगी, बालीचौकी, बलद्वाड़ा, बल्ह, बदरोटा, चचयोट, छतरी, डेहर, डलवान और धर्मपुर के 543 अभ्यर्थी भाग लेंगे। 22 को मंडी जिला की तहसील जोगिन्द्रनगर, करसोग, कटौला, कोटली, लड़भड़ोल, मकरेरी और मंडप के 504 अभ्यर्थी भाग लेंगे। 23 को निहरी, पधर, पांगणा, रिवालसर, संधोल, सरकाघाट, सुन्दरनगर, थाची, थुनाग, टिहरा और टिक्कन तहसीलों के 553 अभ्यर्थी भाग लेंगे। 24 दिसम्बर को मंडी सदर तहसील के 186 अभ्यर्थी भाग लेंगे। इसके अतिरिक्त 24 को ही अग्निवीर क्लर्क 182, टेक्निकल 82 और टेªडमैन 25 भाग लेंगे।

उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों को रैली सबंधी जारी अधिसूचना के मुताबिक सभी अपेक्षित दस्तावेज मूल दस्तावेजों सहित सुबह छह बजे भर्ती ग्राउंड पड्डल मंडी में रिपोर्ट करना होगा। सेना भर्ती प्रक्रिया में कोई भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, कैमरा, मोबाइल फोन, लैपटॉप सहित अन्य सामान अभ्यर्थियों को अपने साथ अंदर नहीं ले जाने दिया जाएगा।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग