राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आज मंगलवार को एनएसएस के सात दिवसीय विशेष कैंप का हुआ शुभारंभ

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आज मंगलवार को एनएसएस के सात दिवसीय विशेष कैंप का हुआ शुभारंभ


भरमाड़ (राजेश : कतनौरिया) 

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आज मंगलवार को एनएसएस के सात दिवसीय विशेष कैंप का शुभारंभ प्रधानाचार्य प्यार चंद कपूर की अध्यक्षता में मुख्य अतिथि भरमाड पंचायत के प्रधान सुशील कुमार के द्वारा किया गया l इस अवसर पर एनएसएस प्रभारी प्रवक्ता रविंद्र कुमार तथा सुनीता रानी के नेतृत्व में एन एस एस वालंटियर ने विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक गतिविधियों तथा एनएसएस गीत द्वारा मुख्य अतिथि का स्वागत कियाl एनएसएस प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि 7 दिवसीय वार्षिक कैंप के दौरान एनएसएस वॉलिंटियर्स प्रधानाचार्य पयार चंद कपूर के दिशा निर्देश अनुसार विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम में भाग लेंगे तथा रैलियों के द्वारा विभिन्न प्रकार की कुरीतियों से लोगों को जागरूक करेंगे l एसएमसी प्रधान रमन कुमार वर्धन ने बच्चों को अनुशासन में रहकर अच्छाई और बुराई के बीच का अंतर समझाया तथा मुख्य अतिथि सुशील कुमार जी ने एनएसएस स्वयंसेवकों को शुभ आशीष दिया तथा स्कूल मे अच्छा वातावरण को पैदा करने के लिए प्रधानाचार्य पयार चंद कपूर तथा स्टाफ के सभी सदस्यों की प्रशंसा की तथा किसी भी मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहने का अनुशासन आश्वासन दिया l एनएसएस प्रभारी रविंद्र कुमार के अनुसार प्रधानाचार्य पयार चंद कपूर ने एनएसएस स्वयंसेवकों को इसके मोटो नॉट मी व्हाट यू यानी स्वयं से पहले आपके बारे में चर्चा कीl विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रमन वर्धन ने उपस्थित मुख्य अतिथि, मीडिया तथा पाठशाला प्रशासन का धन्यवाद किया। इस कार्यक्रम में एनएसएस स्वयंसेवीयो ने बखूबी रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये। इस कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक व गैर शिक्षक कर्मचारी विद्यालय प्रबंधन समिति के सभी सदस्य तथा बी एड प्रशिक्षु मौजूद रहे। 

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

नगरोटा सूरियां के दो युवकों से पुलिस ने किया चिट्टा बरामद, सैंट्रो कार कब्जे में

पंचरुखी में 25.37 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

घाड़ चोरी मामले में नूरपुर पुलिस को सफलता, SIT ने दो आरोपी गिरफ्तार किए

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट की सुदेश कुमारी को आर्थिक मदद की दरकार

हाड़ा में दो गाड़ियों की जोरदार टक्कर, बिजली पोल भी क्षतिग्रस्त

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

हारचक्कियां में सब-तहसील भवन का शिलान्यास, प्रशासनिक सुविधाएं घर-द्वार के समीप मिलेंगी

10 दिन के भीतर दूसरी बार बढ़ी कीमतें, सीमेंट हुआ महंगा, प्रति बैग 10 रुपये