सामाजिक एकता कायम करने में संत गुरू रविदास का अमूल्य योगदान: पठानिया

 सामाजिक एकता कायम करने में संत गुरू रविदास का अमूल्य योगदान: पठानिया

   शाहपुर में डा अंबेदकर भवन निर्मित करने के लिए उठाए जाएंगे कारगर कदम   


      

धर्मशाला, शाहपुर विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि संत गुरू रविदास ने जातिगत भेदभाव को दूर कर सामाजिक एकता कायम करने में अमूल्य योगदान दिया है तथा मानवतावादी मूल्यों की नींव रखी है। उनकी शिक्षाएं आज भी समाज का मार्गदर्शन कर रही हैं।

   रविवार को गुरु रविदास महासभा की खंड इकाई रैत द्वारा धनोटू पंचायत के डरम्भ में विधायक के अभिनंदन मे आयोजित कार्यक्रम में विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि समाज में सुधार और लोगो को भाई-चारा तथा मानवता का संदेश देने के कारणों से आज भी गुरू रविदास लोगों के लिए पूजनीय हैं। उन्होंने कहा कि संत रविदास ने कई दोहे और भजन की रचना की थी, जिनमें उन्होंने ईश्वर का गुणगान किया था और साथ ही यह भी बताया था कि व्यक्ति को किन कर्मों से ईश्वर के चरणों में स्थान मिलता है।    

    विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि वर्तमान सरकार भी समाज के हरवर्ग के उत्थान के लिए कारगर योजनाएं क्रिर्यान्वित कर रही है तथा चालू वित वर्ष में अनुसूचित जाति विकास कार्यक्रम के तहत 2399 करोड़ के बजट का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि शाहपुर मे अंबेदकर भवन निर्मित करने के लिए कारगर कदम उठाए जाएंगे इसके साथ ही शाहपुर में बाबा भीमराव अंबेदकर की प्रतिमा भी स्थापित की जाएगी। उन्होंने कहा की अनुसूचित जाति तथा जनजाति वर्ग को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए उपयुक्त कदम उठाए जाएंगे तथा इनकी समस्याओं के त्वरित निदान के लिए दस सदस्यीय कमेटी भी गठित की जाएगी।

इस अवसर पर गुरू रविदास महासभा के प्रदेशाध्यक्ष प्रकाश चंद भाटिया,महासभा के ब्लाक रैत के अध्यक्ष प्रभात चंद भाटिया, एसी प्रकोष्ठ ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चंद, संगठन महासचिव इंद्र पाल,उपप्रधान ढडंब इंद्रजीत, प्रधान योल झरेड़ अरूण सहित विभिन्न गणमान्य लोग उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

नगरोटा सूरियां के दो युवकों से पुलिस ने किया चिट्टा बरामद, सैंट्रो कार कब्जे में

पंचरुखी में 25.37 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

घाड़ चोरी मामले में नूरपुर पुलिस को सफलता, SIT ने दो आरोपी गिरफ्तार किए

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट की सुदेश कुमारी को आर्थिक मदद की दरकार

हाड़ा में दो गाड़ियों की जोरदार टक्कर, बिजली पोल भी क्षतिग्रस्त

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

हारचक्कियां में सब-तहसील भवन का शिलान्यास, प्रशासनिक सुविधाएं घर-द्वार के समीप मिलेंगी

10 दिन के भीतर दूसरी बार बढ़ी कीमतें, सीमेंट हुआ महंगा, प्रति बैग 10 रुपये