तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन

 तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन


जिला कांगड़ा आत्मा परियोजना के अंतर्गत तीन दिवसीय रिफ्रेशर ट्रेनिंग का आयोजन 14- 16 दिसंबर 2023 तक आत्मा सभागार पालमपुर में किया गया। इसमें जिला कांगड़ा व चंबा के विभिन्न विकास खण्डों के 65 खंड तकनीकी प्रबंधक व सहायक तकनीकी प्रबंधकों ने भाग लिया। इस प्रशिक्षण शिविर में कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के वैज्ञानिको ने प्राकृतिक व जैविक खेती की नई तकनीकों के बारे में बताया। इसके अतिरिक्त कृषि व इससे संबंधित विभागों जैसे कि उद्यान, पशुपालन विभाग के अधिकारियों ने किसानों के हितों के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इस प्रशिक्षण शिविर का समापन डा० शशि पाल अत्री, परियोजना निदेशक, जिला कांगड़ा द्वारा किया गया जिसमे उन्होंने सभी प्रतिभागियों को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं को किसानों तक सही तरीके से पहुंचाने के लिए प्रेरित किया। इस प्रशिक्षण शिविर का संचालन डा. सुशील कुमार उप परियोजना निदेशक -1 व डा. दिनेश राणा उप परियोजना निदेशक -2 द्वारा सफलतापूर्वक किया गया। इसमें जिला कांगड़ा आत्मा ईकाई के सभी स्टाफ ने इस आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

नगरोटा सूरियां के दो युवकों से पुलिस ने किया चिट्टा बरामद, सैंट्रो कार कब्जे में

पंचरुखी में 25.37 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

घाड़ चोरी मामले में नूरपुर पुलिस को सफलता, SIT ने दो आरोपी गिरफ्तार किए

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट की सुदेश कुमारी को आर्थिक मदद की दरकार

हाड़ा में दो गाड़ियों की जोरदार टक्कर, बिजली पोल भी क्षतिग्रस्त

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

हारचक्कियां में सब-तहसील भवन का शिलान्यास, प्रशासनिक सुविधाएं घर-द्वार के समीप मिलेंगी

10 दिन के भीतर दूसरी बार बढ़ी कीमतें, सीमेंट हुआ महंगा, प्रति बैग 10 रुपये