अब बादलों के ऊपर से गुजरेगी वंदे भारत एक्सप्रेस

अब बादलों के ऊपर से गुजरेगी वंदे भारत एक्सप्रेस


दुनिया के सबसे ऊंचे ब्रिज जो कि चिनाब नदी के ऊपर बना हुआ है इसके ऊपर से गुजरेगी वंदे भारत एक्सप्रेस इससे कश्मीर से कन्याकुमारी तक connect होगा indian railways

रेल ब्रिज की ऊंचाई अधिक होने की वजह से कई बार बादल भी नीचे दिखाई देते हैं और ऐसे में जब वंदे भारत चलेगी तो वह दृश्य देखने वाला होगा। यह ब्रिज पेरिस के मशहूर एफिल टावर से भी ऊंचा है।

आपको बताते चलें कि जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में चिनाब नदी पर दुनिया का सबसे ऊंचा रेल ब्रिज बना है। इस ब्रिज की ऊंचाई 359 मीटर (1178 फीट) है। माना जा रहा है कि लोकसभा चुनाव से पहले पीएम मोदी ट्रेन को हरी झंडी दिखा सकते हैं।रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अक्टूबर महीने में कहा था कि कश्मीर को जल्द ही जम्मू-श्रीनगर मार्ग पर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन मिलने वाली है। वैष्णव ने कहा था, "जम्मू से श्रीनगर रेलवे लाइन जल्द ही पूरी हो जाएगी और उस पर वंदे भारत को भी चलाया जाएगा। " रेल मंत्री ने आगे कहा कि ट्रेन को अनोखे तरीके से डिजाइन किया गया है ताकि वे उस तापमान और ऊंचाई में बहुत आसानी से चल सकें।

रेल मंत्रालय ने वंदे भारत ट्रेन के आठ कोच को अलॉट किया है, जोकि जल्द ही उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक पर चल सकेगी। जम्मू-श्रीनगर वंदे भारत ट्रेन जम्मू कश्मीर के लिए दूसरी वंदे भारत ट्रेन होगी और कश्मीर तक पहुंचने के लिए पहली। दरअसल, इस समय, नई दिल्ली से कटरा के लिए वंदे भारत ट्रेन का संचालन किया जा रहा है, जिससे मां वैष्णो देवी की यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं को काफी फायदा होता है। यूएसबीआरएल परियोजना कश्मीर घाटी को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ेगी। लगभग 1,400 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित, चिनाब रेल ब्रिज हाल के इतिहास में भारत में किसी भी रेलवे परियोजना के सामने आने वाली सबसे बड़ी सिविल इंजीनियरिंग चुनौती थी। दुनिया के सबसे ऊंचे सिंगल-आर्क रेलवे ब्रिज का उद्घाटन इस साल 13 अगस्त को किया गया था। पुल निर्माण को 2004 में मंजूरी दी गई थी, लेकिन मौसम की खराब स्थितियों के कारण इसमें देरी हुई। टेक्ला नामक सॉफ्टवेयर द्वारा डिजाइन किए गए इस पुल में हाई कैटेगरी का स्टील इस्तेमाल हुआ है जो माइनस 10 डिग्री से 40 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान का सामना कर सकता है। इसके अलावा, यह आठ तीव्रता के भूकंप का भी सामना कर सकता है। 

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग