इको गांव योजना के तहत ग्रामीण पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा:उपायुक्त

 इको गांव योजना के तहत ग्रामीण पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा:उपायुक्त

उपायुक्त की अध्यक्षता में चौपाल के खागना गांव की आदर्श इको गांव योजना की बैठक आयोजित


शिमला उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने आज यहां अपने कार्यालय कक्ष में चौपाल उपमण्डल के गांव खागना की आदर्श इको गांव योजना के संदर्भ में बैठक ली।

  उन्होंने कहा कि इस योजना से ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा मिलेेगा और स्थानीय लोगों की आय में इजाफा होगा और वे आत्मनिर्भरता की राह की ओर अग्रसर होंगे। इसके अतिरिक्त गांव में आजीविका के प्रति सामुदायिक भागीदारी सुनिश्चित होगी और पर्यावरण संतुलन को प्राथमिकता देते हुए सतत् विकास, कचरा प्रबंधन, पेयजल प्रबंधन व ऊर्जा संरक्षण को बल मिलेगा। उन्होंने दोहराया कि इको गांव के हितधारकों के हितों की रक्षा के प्रति वर्तमान राज्य सरकार प्रतिबद्ध है।

  उन्होंने कहा कि इस योजना के लिए विभिन्न विभागों से अभिसरण के माध्यम से 50 लाख रुपये की राशि का प्रावधान किया जाएगा और यह राशि 5 साल की अवधि में खर्च की जाएगी और ग्रामीण अधोसंरचना विकास को बढ़ावा दिया जाएगा।

  उपायुक्त ने बताया कि इको गांव में प्राकृतिक पेयजल स्त्रोतों के संरक्षण के लिए चैक डैम का निर्माण किया जाएगा और जल संग्रहण के लिए प्रयास किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त इको गांव में लोगों को सोलर लाइटों, बायोगैस, वर्मीकम्पोस्ट पिट और जैविक खेती की जानकारी प्रदान की जाएगी, ताकि गांव का समग्र विकास सुनिश्चित हो सके। कृषि व उद्यान गतिविधियों में रुचि रखने वाले छात्रों व पर्यटकों को इको गांव में इन गतिविधियों की पूर्ण जानकारी मिलेगी।

  आदित्य नेगी ने बताया कि वन विभाग द्वारा पौधारोपण व सौंदर्यीकरण की गतिविधियां आयोजित की जाएगी और क्षेत्र में प्रदूषण मुक्त पर्यावरण को संबल मिलेगा।

  परियोजना अधिकारी जिला ग्रामीण विकास अभिकरण कीर्ति चंदेल ने बैठक का संचालन किया और योजना के विभिन्न पहलुओं पर जानकारी दी।

  इस अवसर पर वन, पर्यटन, कृषि व उद्यान विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

नगरोटा सूरियां के दो युवकों से पुलिस ने किया चिट्टा बरामद, सैंट्रो कार कब्जे में

पंचरुखी में 25.37 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

घाड़ चोरी मामले में नूरपुर पुलिस को सफलता, SIT ने दो आरोपी गिरफ्तार किए

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट की सुदेश कुमारी को आर्थिक मदद की दरकार

हाड़ा में दो गाड़ियों की जोरदार टक्कर, बिजली पोल भी क्षतिग्रस्त

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

हारचक्कियां में सब-तहसील भवन का शिलान्यास, प्रशासनिक सुविधाएं घर-द्वार के समीप मिलेंगी

10 दिन के भीतर दूसरी बार बढ़ी कीमतें, सीमेंट हुआ महंगा, प्रति बैग 10 रुपये