भाजपा जो कहती है उसे पूरा भी करती है,झूठे वादे नहीं करती, भाजपा की जीत ने साबित कर दिया :राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी

भाजपा जो कहती है उसे पूरा भी करती है,झूठे वादे नहीं करती, भाजपा की जीत ने साबित कर दिया :राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी


( ज्वाली/ रतीक्ष कुमार ) विकसित भारत संकल्प यात्रा ज्वाली पहुंची जिसके उपलक्ष्य पर राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी ने पलौहड़ा नामक स्थान पर एकत्रित हुए लोगों व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि  भाजपा जो कहती है उसे पूरा भी करती है। कभी भी झूठे वादे नहीं करती है और यही कारण है कि भाजपा लगातार जीत की तरफ अग्रसर है। छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश व राजस्थान में भाजपा की जीत ने साबित कर दिया है कि जनता भाजपा को ही सत्तासीन देखना चाहती है। यह बात राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी ने पलौहड़ा में कही। राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी ने कहा कि हिमाचल में होने वाले लोकसभा चुनाव में भी जनता भाजपा को अपना समर्थन देगी तथा चारों सीटों पर भाजपा सत्तासीन होगी।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने झूठी गारंटियों का प्रलोभन देकर जनता को ठगा लेकिन किसी भी गारन्टी को पूरा नहीं किया गया। हरेक महिला को 1500-1500 रुपए प्रतिमाह देने का वादा किया लेकिन जिन महिलाओं को भाजपा राज में पेंशन लगी थी उसी पेंशन में बढ़ोतरी करके 1500 कर दिया गया जिससे जनता खुद को ठगा महसूस कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बताएं कितने रिटायर कर्मचारियों को पुरानी पेंशन दी जा रही है। राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी ने कहा कि गोबर व दूध खरीदने का वादा भी झूठा रहा। उन्होंने कहा कि जनता कांग्रेस के एक साल के कार्यकाल में ही दुखी हो गई है तथा सत्ता से नीचे उतारने के मूड़ में है। पलौहड़ा में पहुंचने पर भाजपा नेता संजय गुलेरिया सहित भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उनका फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

नगरोटा सूरियां के दो युवकों से पुलिस ने किया चिट्टा बरामद, सैंट्रो कार कब्जे में

पंचरुखी में 25.37 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट निवासी सुदेश की मदद को आगे आए  विधायक राजेश ठाकुर ने दिया 20000 हजार मदर राणा ने दिया 5000 हजार

घाड़ चोरी मामले में नूरपुर पुलिस को सफलता, SIT ने दो आरोपी गिरफ्तार किए

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट की सुदेश कुमारी को आर्थिक मदद की दरकार

हाड़ा में दो गाड़ियों की जोरदार टक्कर, बिजली पोल भी क्षतिग्रस्त

पति ने कर्ज लेकर पत्नी को पढ़ाया, रेलवे में नौकरी मिलते ही छोड़ा, डमी कैंडिडेट बैठाने की शिकायत पर महिला सस्पेंड

जम्मू-कठुआ सीमCISF कैंप में आपसी विवाद के बाद अंधाधुंध फायरिंग, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 जवानों की मौत