राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ विधानसभा चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर बधाई : देवांश चंदेल

 राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ विधानसभा चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर बधाई : देवांश चंदेल


( पंजाब ब्यूरो पठानकोट पंकज शर्मा )

पिछले कल पांच राज्यों के चुनाव के पश्चात चार राज्यों के चुनाव परिणाम आए है जिसमें भाजपा ने तीन बड़े राज्यों में प्रचंड बहुमत के साथ ऐतिहासिक जीत दर्ज की है।

मीडिया को जानकारी देते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष देवांश चंदेल ने कहा कि यह ऐतिहासिक जीत आगामी लोकसभा चुनाव में मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस झूठ का सहारा ले रही थी जिसकी वास्तविकता हिमाचल से उजागर हुई है। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने झूठ बोलकर सत्ता हासिल की है जब जनता से किए हुए झूठे वादे कांग्रेस पूरे न कर पाई तो बाहरी राज्यों की जनता ने भी कांग्रेस से विश्वास तोड़ दिया है।  

देवांश ने कहा कि यह जश्न का अवसर है सभी कार्यकर्त्ता को इन परिणामों से ऊर्जा प्राप्त हुई है। देश ने एक बार पुनः मोदीजी पर विश्वास जताया है जिसका मुख्य कारण है मोदीजी के नेतृत्व में देश में अपार विकास और जनप्रिय योजनाओं का क्रियान्वयन है। 


हिमाचल प्रदेश के प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए यह गौरवमयी क्षण है जंहा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा जी हिमाचल प्रदेश के ही मूल निवासी है। यह परिणाम मोदीजी के नेतृत्व और नड्डा जी की मेहनत के परिणाम है। जंहा नड्डा जी स्वयं प्रचार-प्रसार कर रणनीति बनाकर चुनावों को जीत का रूप दिया है।

देवांश ने यह भी कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा और अधिक सीटों के साथ मजबूती से जीत दर्ज करेगी और केंद्र में पुनः भाजपा सरकार पूर्ण बहुमत से बनेगी।




टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

नगरोटा सूरियां के दो युवकों से पुलिस ने किया चिट्टा बरामद, सैंट्रो कार कब्जे में

पंचरुखी में 25.37 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

घाड़ चोरी मामले में नूरपुर पुलिस को सफलता, SIT ने दो आरोपी गिरफ्तार किए

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट की सुदेश कुमारी को आर्थिक मदद की दरकार

हाड़ा में दो गाड़ियों की जोरदार टक्कर, बिजली पोल भी क्षतिग्रस्त

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

हारचक्कियां में सब-तहसील भवन का शिलान्यास, प्रशासनिक सुविधाएं घर-द्वार के समीप मिलेंगी

10 दिन के भीतर दूसरी बार बढ़ी कीमतें, सीमेंट हुआ महंगा, प्रति बैग 10 रुपये