मिनरेवा ग्रुप ऑफ कॉलेज, इंदौरा में हमसफर सोसायटी और कॉलेज प्रबंधन की ओर से साहित्य प्रेरण कार्यक्रम आयोजित किया

मिनरेवा ग्रुप ऑफ कॉलेज, इंदौरा में हमसफर सोसायटी और कॉलेज प्रबंधन की ओर से साहित्य प्रेरण कार्यक्रम आयोजित किया 


आज दिनांक 16 दिसंबर, 2023 को मिनरेवा ग्रुप ऑफ कॉलेज, इंदौरा में हमसफर सोसायटी और कॉलेज प्रबंधन की ओर से साहित्य प्रेरण कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसका मुख्य लक्ष्य बीएड के छात्रों को सृजन और साहित्य की प्रेरणा देना था । इस उपलक्ष पर जिला कांगड़ा के जाने माने साहित्यकार, कवि और शायर बुलाए गए थे जिनकी रचनाओं को मध्यम बनाकर सृजन और साहित्य की प्रेरणा छात्रों को दी गई । इस उपलक्ष पर सेवानिवृत कर्नल खजुरिया, चेयरमैन पटियाल, रेडियो लोक गायक किशोर धीमान, दार्शनिक साहित्यकार पंकज दर्शी, कवित्री प्रतिभा शर्मा, नीलम शर्मा, वरिष्ठ कवि शंकर सन्याल, शिवराज सन्याल, अजीज, स्लामुदीन, प्रख्यात शायर नरेश निसार, नरेश निर्गुण बतौर विशेष अतिथि आमंत्रित रहे । कॉलेज के छात्रों में नेहा, अंजू, विकास ने भी स्वरचित रचनाएं प्रस्तुत कीं । यशपाल गुलेरिया की गजल ने युवा छात्रों की विशेष प्रतिक्रिया पाई वहीं किशोर धीमान के लोकगीत " मैं लिख लिख भेजां चिट्ठियां पर समस्त श्रोता मंत्रमुग्ध हुए । दार्शनिक साहित्यकार पंकज दर्शी की अंग्रेजी कविता बूजम कंपैनियन, नरेश निसार की गजल ' बेटी भी एक मां जैसी होती है ', नरेश निर्गुण की तरुण्नुम में गजल प्रतिभा शर्मा की हिंदी कविता मुक्तक, शिवराज की पहाड़ी कविता ' रंग ' ने बहुत सराहना पाई, वहीं अश्वनी पटियाल, प्रधानाचार्य डॉ प्रशांत शर्मा की कविताओं ने भी श्रोताओं का विशेष ध्यान अपनी ओर खींचा । स्लामूदीन ने विशेष अंदाज में अपनी रचना सुनाकर श्रोताओं को वशीभूत किया । इस उपलक्ष पर पंकज दर्शी ने कॉलेज के प्रधानाचार्य को अपनी पुस्तकें वर्ड्स एवरीडे और अंग्रेजी व्याकरण की पुस्तकें भेंट की । कॉलेज प्रबंधन द्वारा सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया । इस दौरान शायर अज़ीज़ ने मंच संचालन की भूमिका अदा की ।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

नगरोटा सूरियां के दो युवकों से पुलिस ने किया चिट्टा बरामद, सैंट्रो कार कब्जे में

पंचरुखी में 25.37 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

घाड़ चोरी मामले में नूरपुर पुलिस को सफलता, SIT ने दो आरोपी गिरफ्तार किए

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट की सुदेश कुमारी को आर्थिक मदद की दरकार

हाड़ा में दो गाड़ियों की जोरदार टक्कर, बिजली पोल भी क्षतिग्रस्त

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

हारचक्कियां में सब-तहसील भवन का शिलान्यास, प्रशासनिक सुविधाएं घर-द्वार के समीप मिलेंगी

10 दिन के भीतर दूसरी बार बढ़ी कीमतें, सीमेंट हुआ महंगा, प्रति बैग 10 रुपये