अग्निवीर भर्ती में फिजिकल टेस्ट देने के लिए चौथे दिन पहुंचे 481 अभ्यर्थी

अग्निवीर भर्ती में फिजिकल टेस्ट देने के लिए चौथे दिन पहुंचे 481 अभ्यर्थी



मंडी : अग्निवीर भर्ती रैली के चौथे दिन शनिवार को 481 अभ्यर्थी फिजिकल टेस्ट देने के लिए मंडी के पड्डल ग्राउंड पहुंचे। चौथे दिन जिला मंडी की निहरी, पधर, पांगणा, रिवालसर, संधोल, सरकाघाट, सुन्दरनगर, थाची, थुनाग, टिहरा और टिक्कन तहसीलों से लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण रहे अभ्यर्थियों ने भाग लिया।

  भर्ती निदेशक, सेना भर्ती कार्यालय मंडी कर्नल डीएस सामंत ने बताया कि रैली के चौथे दिन लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण 553 में से 481 अभ्यर्थियों ने शारीरिक परीक्षा में भाग लिया।

उन्होंने बताया कि 24 दिसंबर को मंडी सदर तहसील के अभ्यर्थी भाग लेंगे। मंडी सदर तहसील से 186 युवाओं ने लिखित परीक्षा उत्तीर्ण की है। 24 दिसम्बर को ही अग्निवीर क्लर्क भर्ती के लिए लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण हुए 102 अभ्यर्थी, टेक्निकल में 82 और ट्रेडमैन में 25 अभ्यर्थियों को भर्ती रैली में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है।  

उन्होंने बताया कि 20 दिसम्बर से शुरू हुई भर्ती रैली में अब तक कुल 1638 अभ्यर्थी फिजिकल टेस्ट में भाग ले चुके हैं। रैली में पहले दिन 255 अभ्यर्थियों ने तथा दूसरे दिन 473 अभ्यर्थियों ने भाग लिया था। जबकि तीसरे दिन 429 अभ्यर्थियों ने भाग लिया था।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

नगरोटा सूरियां के दो युवकों से पुलिस ने किया चिट्टा बरामद, सैंट्रो कार कब्जे में

पंचरुखी में 25.37 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

घाड़ चोरी मामले में नूरपुर पुलिस को सफलता, SIT ने दो आरोपी गिरफ्तार किए

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट की सुदेश कुमारी को आर्थिक मदद की दरकार

हाड़ा में दो गाड़ियों की जोरदार टक्कर, बिजली पोल भी क्षतिग्रस्त

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

हारचक्कियां में सब-तहसील भवन का शिलान्यास, प्रशासनिक सुविधाएं घर-द्वार के समीप मिलेंगी

10 दिन के भीतर दूसरी बार बढ़ी कीमतें, सीमेंट हुआ महंगा, प्रति बैग 10 रुपये