एडीसी ने ली खंड विकास अधिकारियों की बैठक, ग्रामीण विकास के कार्यों को तेज करने के दिए सख्त निर्देश

 एडीसी ने ली खंड विकास अधिकारियों की बैठक, ग्रामीण विकास के कार्यों को तेज करने के दिए सख्त निर्देश


मंडी एडीसी मंडी निवेदिता नेगी ने शुक्रवार को खंड विकास अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने लक्ष्यों के मुकाबले अर्जित उपलब्धियों पर अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए अधिकारियों को इन्हें गति प्रदान कर समयबद्ध पूरा करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को सख्त हिदायत दी कि वह बैठक में पूरी तैयारी कर के आएं। बैठक में उन्होंने 15वें वित्त आयोग द्वारा पारित शैल्फों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने आधार सिडिंग को जल्द से जल्द शत प्रतिशत पूरा करने के सख्त निर्देश दिए। आधार सीडिंग जिला में 97.36 प्रतिशत हो पाई है। उन्होंने समय पर मनरेगा श्रमिकों का भुगतान सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने मनरेगा कार्यों में पारदर्शिता, पंचायत कार्यों में सामग्री व लेबर अनुपात को सुधारने तथा पंचायत कार्यों में गुणवत्ता पर विशेष बल देने के निर्देश दिए। उन्होंनेे खंड विकास अधिकारियों को रुके हुए कार्यों का निरीक्षण कर उन्हें जल्द से जल्द पूरा करवाने के आदेश दिए।

उन्होंने बताया कि बाढ़ से प्रभावित ग्रामीण क्षेत्रों में 118.52 करोड़ के 11884 कार्य शुरू हो चुके हैं। जिनमें से अब तक 1137 कार्य पूरे किये जा चुके हैं।

उन्होंने अमृत सरोवर, सांसद आदर्श ग्राम योजना, मुख्यमंत्री लोक भवन, मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम योजना, हिम ईरा दुकानों, पीएम विश्वकर्मा, दिन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण योजनाओं के कार्यों की प्रगति की समीक्षा भी की। उन्होंने अधिकारियों को इन योजनाओं के लक्ष्यों को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए ताकि ग्रामीण क्षेत्र विकास की ओर अग्रसर हो सकें और इन क्षेत्रों में रहने वाले पात्रों को योजनाओं का लाभ प्रदान किया जा सके।  

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग