गुरुकुल पब्लिक स्कूल सदवां में आज वार्षिक उत्सव का आयोजन हुआ

गुरुकुल पब्लिक स्कूल सदवां में आज वार्षिक उत्सव का आयोजन हुआ 


फतेहपुर वलजीत ठाकुर

जिसमें गुरुकुल के पब्लिक  स्कूल के  डायरेक्टर  ज्योति सौगुनी , प्रिंसिपल कुमुद शर्मा ने  कार्यक्रम की अध्यक्षता की, वहीं मुख्य अतिथि के रूप मे  नूरपुर के विधायक रणवीर सिंह निक्का  उपस्थित हुए | इस अवसर पर प्रिंसिपल कुमुद शर्मा  व समस्त अध्यापकगणों तथा छात्रों ने आए हुए सभी अतिथियों एवं अभिभावकों का भव्य  स्वागत किया   और  नन्हे बच्चों द्वारा अतिथियों के लिए विशेष स्वागत गीत का मंचन किया गया। इसके बाद छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया और सभी के दिलों को जीत लिया।


मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि इस कार्यक्रम को देखकर अपार प्रसन्नता हुई है, विद्यालय के प्रत्येक छात्र ने मंच पर अनेक राज्यों की वेश - भूषा तथा ऐतिहासिक  नृत्य शैली प्रस्तुत की और सभी के दिलों को जीत लिया। अतिथियों ने बताया कि इस कार्यक्रम के द्वारा इतने आनंद की अनुभूति उन्हें कभी प्राप्त नही हुई। उनके लिए यह एक अविस्मरणीय पल है। उन्होंने उत्तसाहित हो कर बच्चों के साथ नृत्य भी किया। स्कूल के  डायरेक्टर ज्योति सौगुनी  ने बताया कि  अच्छी शिक्षा एवं संस्कार ही जीवन को एक नया रुप देते हैं। हमें समाज को शिक्षित एवं संस्कारित बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहना चाहिए। युवा पीढ़ी को संस्कारित एवं सकारात्मक मार्ग दर्शन की आवश्यकता है। कार्यक्रमों से छात्रों में छिपी हुई प्रतिभा को निखारना आसान होता है। इस दौरान बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए।   

इस अभिनंदन के अवसर पर स्कूल की कार्यकारिणी सभा द्वारा स्कूल में अनेको वर्षो  से कार्य करने वाले सदस्यों को सम्मानित किया गया जिसमें  ग्राम पंचायत सदवां के प्रधान पवन कुमार बीडीसी मेंबर लदोडी रीता पठानिया सदवां पंचायत के सेक्रटरी सुरजीत सिंह आदि उपस्तिथ रहे !

 कार्यक्रम में आए अभिभावकों का कहना था कि यह कार्यक्रम विभिन्नता में एकता का प्रतीक था। इस कार्यक्रम के कारण उनके बच्चे नृत्य में पारगंत हो गए व बच्चों में आत्मविश्वास की वृद्धि भी हुई। इसी आत्मविश्वास के चलते अब वे पढ़ाई में अधिक रूचि दिखाएगें। इस कार्यक्रम द्वारा कई बच्चों की छुपी हुई प्रतिभाएँ भी सामने आई हैं।

अंत में स्कूल के डायरेक्टर ज्योति सौगुनी  ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों का धन्यावाद किया और बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आशिर्वाद दिया और बताया कि स्कूल का प्रत्येक बच्चा हमारा अपना परिवार का सदसय है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग