बाल विकास परियोजना चम्बा और मैहला में मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के लिए गठित समिति की मासिक बैठक का आयोजन हुआ

बाल विकास परियोजना चम्बा और मैहला में मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के लिए गठित समिति की मासिक बैठक का आयोजन हुआ 

अरुण कुमार शर्मा, एसडीएम चम्बा 
( चंबा : जितेन्द्र खन्ना )

एसडीएम चम्बा के कार्यालय कक्ष में आज बाल विकास परियोजना चम्बा और मैहला में मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के लिए गठित समिति की मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता अरुण शर्मा ने की। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना की पात्रता और दिए जा रहे लाभों की जानकारी के लिए जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाए ताकि कोई भी पात्र इस योजना से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि विकासखंड चम्बा में योजना के पात्र 66 निराश्रित बच्चे और विकासखंड महिला के 89 पात्र निराश्रित बच्चों का अभी तक चयन कर पात्रता प्रमाण पत्र जारी किए जा चुके हैं।

उन्होंने कहा कि योजना के अंतर्गत निराश्रित बच्चों को रहने के लिए आवास, भूमिहीन बच्चों को तीन बिस्वा जमीन, उत्तम शिक्षा प्राप्त करने के लिए नि:शुल्क कोचिंग, व्यावसायिक प्रशिक्षण, विवाह के लिए 2 लाख, जो निराश्रित युवा खुद का स्टार्टअप करना चाहते हैं उन्हें 2 लाख रुपए की एकमुश्त राशि का प्रावधान रखा गया है। इसके उपरांत एसडीएम अरुण शर्मा ने बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत की जा रही गतिविधियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए। उन्होंने अधिकारियों को विभिन्न विभागीय योजनाओं का बेहतर प्रचार प्रसार सुनिश्चित बनाने के निर्देश दिए ताकि सभी पात्र योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकें। बैठक में सीडीपीओ मैहला अनुराधा, खंड चिकित्सा अधिकारी पुखरी डॉ अनुराधा, वृत्त सुपरवाइजर अनिता कुमारी , शिक्षा विभाग के बीईईओ सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग