पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान 512 ग्राम चरस की बरामद

पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान 512 ग्राम चरस की बरामद 


( चंबा : जितेन्द्र खन्ना ) चंबा।

चंबा-सलूणी मार्ग पर कार सवार दो युवकों से 512 ग्राम चरस की खेप बरामद करने में सफलता हासिल की है। आरोपियों की पहचान विपिन कुमार वासी गांव डांड व सतीश कुमार वासी गांव भगोत्ता के तौर पर हुई है। पुलिस ने आरोपियो के खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर हवालात में बंद कर दिया है। आरोपी से चरस खेप की खरीद- फरोख्त को लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने चरस तस्करी में प्रयुक्त कार को भी कब्जे में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट चंबा के मुख्य आरक्षी परमेश शर्मा की अगुवाई में टीम ने डनून के पास नाका लगा रखा था। इसी दौरान किहार से चंबा की ओर आ रही कार को निरीक्षण हेतु रोका गया। पुलिस टीम को देखकर कार सवार विपिन कुमार व सतीश कुमार घबरा गए। पुलिस ने संदेह के आधार पर कार की तलाशी दौरान दोनों के कब्जे से 512 ग्राम चरस बरामद की।

उधर, डीएसपी हेडक्वार्टर चंबा जितेंद्र चौधरी ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। उन्होंने दोहराया कि जिला में सक्रिय चरस माफिया की धरपकड़ हेतु अभियान लगातार जारी रहेगा।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

नगरोटा सूरियां के दो युवकों से पुलिस ने किया चिट्टा बरामद, सैंट्रो कार कब्जे में

पंचरुखी में 25.37 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

घाड़ चोरी मामले में नूरपुर पुलिस को सफलता, SIT ने दो आरोपी गिरफ्तार किए

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट की सुदेश कुमारी को आर्थिक मदद की दरकार

हाड़ा में दो गाड़ियों की जोरदार टक्कर, बिजली पोल भी क्षतिग्रस्त

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

हारचक्कियां में सब-तहसील भवन का शिलान्यास, प्रशासनिक सुविधाएं घर-द्वार के समीप मिलेंगी

10 दिन के भीतर दूसरी बार बढ़ी कीमतें, सीमेंट हुआ महंगा, प्रति बैग 10 रुपये