विधायक ने 216 मेधावियों को वितरित किये टैब

विधायक ने 216 मेधावियों को वितरित किये टैब


 

फतेहपुर वलजीत ठाकुर 

फतेहपुर विधानसभा के विधायक एवं प्रदेश सरकार के युवा विधायक भवानी सिंह पठानियां ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला फतेहपुर " श्रीनिवासन रामानुजन स्टूडेंट डिजिटल योजना" के अंतर्गत शिक्षा खण्ड फतेहपुर के अंतर्गत 216 मेधावी छात्रों को टैब वितरित किये। 10वीं के 116 तथा 12वीं कक्षा 100 विधार्थियों जो की एचपी बोर्ड परीक्षाओं में मेरिट में रहने वाले छात्रों को टैब वितरित किए गये हैं विधायक ने कहा कि इसके लिए छात्र और अभिभावक बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में शिक्षा का सुदृढ़ीकरण सरकार की प्राथमिकता है और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की दूरदर्शिता से शिक्षा क्षेत्र में प्रभावी कदम उठाये गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा उपलब्ध टैब इन बच्चों को शिक्षा में सहायक होंगे। उन्होने कहा की इसका इस्तमाल कैसे करना है यह सब आप सब पर निर्भर है । मगर आप इसे अपनी अन्य फायदो के साथ साथ इनको पढाई मे जरूर इस्तेमाल करे । उन्होने कहा कि आज कल पढाई के बाद सवसे बड़ी चिंता रोजगार की हो गयी है और प्रदेश की कांग्रेस सराकर इन योबाओ को कैसे रोजगार उपल्बध करबाए इस के लिए हमेशा प्रयासर्त है ।

बही स्कूल की प्रिंसीपल कमलेश कुमारी ने "श्रीनिवासन रामानुजन स्टूडेंट डिजिटल योजना" पर प्रकाश डाला व श्रीनिवासन रामानुजन" की जीवनी पर भी जानकारी सांझा की। इस मौका पर स्कूल स्टाफ,पंचायत  प्रतिनीधि व गणमान्य लोग मौजूद रहे ।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

नगरोटा सूरियां के दो युवकों से पुलिस ने किया चिट्टा बरामद, सैंट्रो कार कब्जे में

पंचरुखी में 25.37 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

घाड़ चोरी मामले में नूरपुर पुलिस को सफलता, SIT ने दो आरोपी गिरफ्तार किए

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट की सुदेश कुमारी को आर्थिक मदद की दरकार

हाड़ा में दो गाड़ियों की जोरदार टक्कर, बिजली पोल भी क्षतिग्रस्त

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

हारचक्कियां में सब-तहसील भवन का शिलान्यास, प्रशासनिक सुविधाएं घर-द्वार के समीप मिलेंगी

10 दिन के भीतर दूसरी बार बढ़ी कीमतें, सीमेंट हुआ महंगा, प्रति बैग 10 रुपये