जिला स्तरीय सतर्कता एवं प्रबोधन समिति की बैठक आयोजित

 जिला स्तरीय सतर्कता एवं प्रबोधन समिति की बैठक आयोजित 

उपायुक्त अपूर्व देवगन ने की अध्यक्षता

जागरूकता शिविर लगाने के लिए निर्देश


चंबा : जितेन्द्र खन्ना /

उपायुक्त अपूर्व देवगन की अध्यक्षता में आज अनुसूचित जाति एवं जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम 1989 व नागरिक अधिकार संरक्षण अधिनियम 1955 के तहत जिला स्तरीय सतर्कता एवं प्रबोधन समिति की बैठक का आयोजन उपायुक्त कार्यालय कक्ष में किया गया।

उपायुक्त ने अधिनियम के प्रति जनसाधारण में जानकारी और जागरूकता को लेकर को विशेष शिविर

आयोजित करने को निर्देशित किया। 

उन्होंने इन जागरूकता शिविरों को निरंतरता के साथ आयोजित करने के निर्देश दिए । उन्होंने कहा कि जिला के ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष प्राथमिकता रखी जाए । 

अपूर्व देवगन ने बताया कि जिला में विभिन्न थाना क्षेत्र में जुलाई 2023 से अब तक अनुसूचित जाति एवं जनजाति अधिनियम के तहत 2 नए मामले पंजीकृत किए गए है जिनकी जांच प्रक्रिया जारी है । 

उन्होंने बताया कि जिला में गत और जारी वित्त वर्ष में अब तक अधिनियम के अंतर्गत 5 पीडितों को 11 लाख 25 हजार रुपए की राहत राशि प्रदान की जा चुकी है।

इस अवसर पर जिला न्यायवादी संजीव राणा , पुलिस उप अधीक्षक जितेंद्र चौधरी सहित अन्य समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे ।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

नगरोटा सूरियां के दो युवकों से पुलिस ने किया चिट्टा बरामद, सैंट्रो कार कब्जे में

पंचरुखी में 25.37 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट निवासी सुदेश की मदद को आगे आए  विधायक राजेश ठाकुर ने दिया 20000 हजार मदर राणा ने दिया 5000 हजार

घाड़ चोरी मामले में नूरपुर पुलिस को सफलता, SIT ने दो आरोपी गिरफ्तार किए

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट की सुदेश कुमारी को आर्थिक मदद की दरकार

हाड़ा में दो गाड़ियों की जोरदार टक्कर, बिजली पोल भी क्षतिग्रस्त

पति ने कर्ज लेकर पत्नी को पढ़ाया, रेलवे में नौकरी मिलते ही छोड़ा, डमी कैंडिडेट बैठाने की शिकायत पर महिला सस्पेंड

जम्मू-कठुआ सीमCISF कैंप में आपसी विवाद के बाद अंधाधुंध फायरिंग, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 जवानों की मौत