चंबा के हरिपुर के बीस वर्षीय युवक की संदिग्धावस्था में हुई मौत

चंबा के हरिपुर के बीस वर्षीय युवक की संदिग्धावस्था में हुई मौत 


( चंबा जितेन्द्र खन्ना ) ग्राम पंचायत हरिपुर में एक बीस वर्षीय युवक की संदिग्धावस्था में मौत हो गई। मृतक की पहचान अजय कुमार पुत्र किशोरी लाल वासी गांव छौउ के तौर पर की गई है। पुलिस ने बुधवार को मेडिकल कालेज चंबा में शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने घटना की इत्ल्ला रपट रोजनामचे में डालकर विस्तृत कारणों की जांच आरंभ कर दी है।

जानकारी के अनुसार छौउ गांव का अजय कुमार गत रोज आधार कार्ड अपडेट करवाने के लिए घर से निकला था, लेकिन देर शाम तक वापिस नहीं लौटा। इसी बीच परिजनों को ग्रामीण अजय कुमार ने सड़क किनारे अचेतावस्था में गिरे होने की सूचना मिली। सूचना पाते ही परिजनों ने मौके पर पहुंचकर अचेतावस्था में अजय कुमार को उठाकर उपचार के लिए मेडिकल कालेज पहुंचाया। जहां मौजूद चिकित्सक ने अजय कुमार को मृत घोषित कर दिया।

इसी बीच घटना की सूचना सदर पुलिस थाना को दी गई। सूचना पाते ही पुलिस टीम ने मेडिकल कालेज पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर मर्चेरी में रखवा दिया। पुलिस ने बुधवार को मामले से जुडी कागजी औपचारिकताएं निपटाने के साथ परिजनों के ब्यान दर्ज किए। फिलहाल पुलिस ने इस संदर्भ में सीआरपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई अमल में लाई है।

उधर, एएसपी चंबा विनोद कुमार धीमान ने घटना की पुष्टि की है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

नगरोटा सूरियां के दो युवकों से पुलिस ने किया चिट्टा बरामद, सैंट्रो कार कब्जे में

पंचरुखी में 25.37 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

घाड़ चोरी मामले में नूरपुर पुलिस को सफलता, SIT ने दो आरोपी गिरफ्तार किए

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट की सुदेश कुमारी को आर्थिक मदद की दरकार

हाड़ा में दो गाड़ियों की जोरदार टक्कर, बिजली पोल भी क्षतिग्रस्त

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

हारचक्कियां में सब-तहसील भवन का शिलान्यास, प्रशासनिक सुविधाएं घर-द्वार के समीप मिलेंगी

10 दिन के भीतर दूसरी बार बढ़ी कीमतें, सीमेंट हुआ महंगा, प्रति बैग 10 रुपये