चंबा खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने कसा शिकंजा

 चंबा खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने कसा शिकंजा 


 चंबा : जितेन्द्र खन्ना /  नियमों को ताक पर रखकर दुकानों व ढाबों पर घरेलू सिलेंडरों का इस्तेमाल करने वालों के विरुद्ध खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने शिकंजा कस दिया है। बुधवार को विभागीय अधिकारियों ने मुख्य बाजार चम्बा में दबिश देकर विभिन्न दुकानों में औचक निरीक्षण किया। इस दौरान न केवल घरेलू सिलेंडर जब्त किए गए बल्कि पॉलिथीन का इस्तेमाल करने वाले दुकानदारों के चालान भी किए गए। विभाग के इस कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार जिला खाद्य नियंत्रक पुरुषोत्तम कुमार की अगुवाई में बुधवार को विभागीय टीम ने शहर के बाजार में दबिश दी। इस दौरान कई ढाबा संचालक घरेलू गैस सिलेंडर का व्यावसायिक प्रयोग करते पकडे़ गए। इन दुकानदारों के खिलाफ विभाग अब आगामी कार्रवाई अमल में लाएगा। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के जिला नियंत्रक पुरुषोत्तम कुमार ने बताया कि बुधवार को बाजार का औचक्क निरीक्षण कर दुकानदारों को हिदायतें जारी कर दी गई हैं। निरीक्षण दौरान दुकानदारों एवं ढाबा संचालकों से घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए हैं। विभाग की ओर से इन्हें नोटिस जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान पॉलीथिन का इस्तेमाल करने वाले दुकानदारों के चालान भी काटे गए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया है कि आगामी दिनों में भी यह अभियान जारी रहेगा।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

नगरोटा सूरियां के दो युवकों से पुलिस ने किया चिट्टा बरामद, सैंट्रो कार कब्जे में

पंचरुखी में 25.37 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

घाड़ चोरी मामले में नूरपुर पुलिस को सफलता, SIT ने दो आरोपी गिरफ्तार किए

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट की सुदेश कुमारी को आर्थिक मदद की दरकार

हाड़ा में दो गाड़ियों की जोरदार टक्कर, बिजली पोल भी क्षतिग्रस्त

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

हारचक्कियां में सब-तहसील भवन का शिलान्यास, प्रशासनिक सुविधाएं घर-द्वार के समीप मिलेंगी

10 दिन के भीतर दूसरी बार बढ़ी कीमतें, सीमेंट हुआ महंगा, प्रति बैग 10 रुपये