चूहे दा तालाब के समीप एक स्कूटी को एक गाड़ी चालक ने मारी पीछे से टक्कर ,स्कूटी सवार महिला की मौके पर हुई मौत

चूहे दा तालाब के समीप एक स्कूटी को एक गाड़ी चालक ने मारी पीछे से टक्कर ,स्कूटी सवार महिला की मौके पर हुई मौत


फतेहपुर : बलजीत ठाकुर  /

आपको बता दें तहसील फतेहपुर के तहत पड़ते जसूर -तलवाड़ा मार्ग पर स्थित चूहे दा तालाब नामक स्थान पर देर रात एक स्कूटी चालक को एक गाड़ी चालक ने पीछे से टक्कर मार दी । जिस कारण स्कूटी पर चालक के पीछे बैठी महिला की मौके पर ही मौत हो गई ।

मिली जानकारी अनुसार महिला सुभद्रा देवी पत्नी स्वर्गीय चमन कालिया करीब 50 वर्षीय जोकि बीते दिन धर्मशाला में आयोजित कांग्रेस की जश्न की रैली में हिस्सा लेने गई थी । 

वापसी दौरान रैली के लिए गए वाहन द्बारा उसे घर से तकरीब एक किलोमीटर पीछे रैहन उतार दिया गया । जहां से उसने नजदीकी एक युवक़ से स्कूटी पर लिफ्ट ली । इसी दौरान वो घर से मात्र कुछ ही मीटर पीछे रही थी कि पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार गाड़ी ने स्कूटी को टक्कर मार दी । जिस कारण महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि स्कूटी चालक भी घायल बताया जा रहा है ।

DSP विशाल वर्मा ने बताया कि पुलिस को जैसे ही एक्सीडेंट होने की जानकारी मिली पुलिस की टीम तुरन्त घटनास्थल पर पहुंची लेकिन तब तक महिला की मौत हो चुकी थी । उन्होंने बताया पुलिस ने स्कूटी को टक्कर मारने बाले वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है ।उन्होंने बताया कि बाहन चालक बरोट -बनाल क्षेत्र का है जिसे पुलिस द्बारा ट्रेस कर लिया गया ।

वहीं महिला के शब को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम उपरांत परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

नगरोटा सूरियां के दो युवकों से पुलिस ने किया चिट्टा बरामद, सैंट्रो कार कब्जे में

पंचरुखी में 25.37 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

घाड़ चोरी मामले में नूरपुर पुलिस को सफलता, SIT ने दो आरोपी गिरफ्तार किए

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट की सुदेश कुमारी को आर्थिक मदद की दरकार

हाड़ा में दो गाड़ियों की जोरदार टक्कर, बिजली पोल भी क्षतिग्रस्त

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

हारचक्कियां में सब-तहसील भवन का शिलान्यास, प्रशासनिक सुविधाएं घर-द्वार के समीप मिलेंगी

10 दिन के भीतर दूसरी बार बढ़ी कीमतें, सीमेंट हुआ महंगा, प्रति बैग 10 रुपये