अंडे की सप्लाई करने वाले ऑटो में मिला लापता युवक का शव,

अंडे की सप्लाई करने वाले ऑटो में मिला लापता युवक का शव


( हिमाचल मीडिया पंजाब ब्यूरो पठानकोट पंकज शर्मा )  पिता ने लगाए बेटे के दुकान मालिक पर लगाए गम्भीर आरोप,कूड़े के डंप के पास ऑटो खड़ा मिला। जब बच्चे ऑटो के पास गेंद उठाने पहुंचे वहां शव पड़ा देखा। इसके बाद बच्चों ने शोर मचाया।

सूचना मिलने के बाद एसीपी पूर्वी गुरदेव सिंह और थाना टिब्बा के एसएचओ लवदीप सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जांच के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज जांचने में जुट गई है।

चांद के पिता विष्णु देव ने बताया कि उनका बेटा मायापुरी स्थित एक अंडे की दुकान पर काम करता था और इलाके में ऑटो से अंडों की सप्लाई करता था। उन्होंने आरोप लगाया कि उसका दुकान मालिक के साथ विवाद चल रहा था। करीब चार महीने पहले ऑटो का एक्सीडेंट हो गया था तो दुकान मालिक खुद ठीक कराने की बजाय चांद की तनख्वाह से पैसे काट रहा था। बाकी तनख्वाह भी समय पर नहीं दे रहा था। इसी बात पर अक्सर चांद का विवाद होता था। 

उन्होंने कहा कि शनिवार को वह कबीर नगर इलाके में अंडे की सप्लाई देने गया था। उस समय एक युवक उसके साथ था। उसके बाद चांद कहां गया किसी को पता नहीं? मालिक का फोन आया था कि उसका बेटा पैसे और ऑटो लेकर कही फरार हो गया है। वह शनिवार की दोपहर से ही बेटे की तलाश में जुटे थे। 

विष्णु देव ने कहा कि चांद दुकान से अंडे लेकर निकला था। रविवार की सुबह कूड़े के डंप के पास ऑटो खड़ा मिला। जब बच्चे ऑटो के पास गेंद उठाने पहुंचे वहां शव पड़ा देखा। इसके बाद बच्चों ने शोर मचाया। एसीपी पूर्वी गुरदेव सिंह ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी कैमरे और चांद के फोन कॉल की डिटेल्स जांची जा रही है। पोस्टमार्टम में मौत की वजह का पता चलेगा। जल्द ही मामले को सुलझा लिया जाएगा।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग