विश्व हिंदू परिषद जिला पालमपुर के मंडलों और प्रखंड आयोजित हुई श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अयोध्या से पूजित "अक्षत कलश यात्रा"! - Smachar

Header Ads

Breaking News

विश्व हिंदू परिषद जिला पालमपुर के मंडलों और प्रखंड आयोजित हुई श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अयोध्या से पूजित "अक्षत कलश यात्रा"!

विश्व हिंदू परिषद जिला पालमपुर के मंडलों और प्रखंड आयोजित हुई श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अयोध्या से पूजित "अक्षत कलश यात्रा"


( पालमपुर केवल कृष्ण शर्मा  )

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अयोध्या से पूजित "अक्षत कलश यात्रा" महादेव मन्दिर धीरा, 2 जनवरी 2024 को धीरा मंडल,खंड एवं प्रखण्ड भेडु महादेव, की 47 ग्राम पंचायतों के लगभग 300 रामभक्तों द्वारा सुबह 11:00 बजे शुरू हुई। इस यात्रा में विश्व हिंदू परिषद/राष्ट्रीय स्वयं संघ आरएसएस के खंड एवं प्रखण्ड भेडु महादेव, राम भक्तों ने विश्व हिन्दू पारिषद टोली के सक्रिय सभी कार्यक्रताओं एवम समिति ने भाग लिया। पूरे ,खंड एवं प्रखण्ड भेडु महादेव, मंदिर में प्रसाद ग्रहण कर संपन्न हुईं।

 धीरा मंडल की यात्रा महादेव मंदिर से आरंभ हो कर इसी स्थान पर संपन्न हुई।

 सभी आए रामभक्तों ने बड़े ही ऊर्जा, उत्साह व मन से हनुमान चालीसा का पाठ किया।

कलश यात्रा संगठन की रचना के अनुसार भेडु महादेव प्रखंड/खंड मेंहुई। इस अभियान के खंड संयोजक मंजीत , खण्ड कार्यवाह प्रदीप, वियोम प्रखंड अध्यक्ष विहिप, कैप्टन धरवाल एवम विश्व हिंदू परिषद जिला अध्यक्ष विजय , उपाध्यक्ष अशोक मन्हास , श्री चंदन बौद्ध पूर्णकालिक विहिप शिमला, तनु भारद्वाज विभाग संयोजिका दुर्गा वाहिनी, विश्व हिंदू परिषद सह प्रांत प्रचार प्रसार (मीडिया) प्रमुख मंथन शर्मा ने बताया कि 01 जनवरी 2024 से 15 जनवरी 2024 तक सभी सामाजिक संगठनों, संस्थाओं, महिला समूह, युवा समूह, मठ-मंदिर के सभी कार्यकर्ता हर घर में जाएंगे और मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम का निमंत्रण पत्र भगवान श्री राम का चित्र एवं अयोध्या से पूजित अक्षत प्रसाद के रूप मे देंगे तथा हर गांव हर घर में जाकर निमंत्रण देंगे। 22 जनवरी 2024 के दिन गांवों के मंदिरों में पूजा, आरती, भजन कीर्तन, हनुमान चालीसा और श्रीराम-श्रीराम जय-जय राम का 108 बार सामूहिक पाठ होगा। इस सारे कार्यक्रम को उत्साह से उत्सव के रूप में पूरा समाज मनाएगा। मंदिरों में ही सामूहिक रूप से 11:00 बजे से 1:00 बजे तक एल ई डी द्वारा कार्यक्रम को भी दिखाया जाएगा। सूर्यास्त के बाद हर घर, हर मंदिर सभी पूज्यस्थानों में दीपक जलाएं जाएंगे। दीपावली का वातावरण उसे दिन बनेगा। समाज इसे एक उत्सव के रूप में मनाएगा। श्रीराम मंदिर बनने से समाज में भारी उत्साह है। 

 इस अभियान के जिला सह संयोजक विजय ठाकुर एवम अध्यक्ष विश्व हिन्दू परिषद संगठनात्मक जिला पालमपुर, सह-संयोजक अशोक मन्हास जिला पालमपुर और इस अभियान श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अयोध्या से पूजित "अक्षत कलश यात्रा" के सह संयोजक एवम हिमाचल प्रान्त विश्व हिन्दू परिषद् सह-प्रान्त प्रचार (मिडिया) प्रसार प्रमुख मंथन शर्मा उपस्थित रहे l

 उन्होंने बताया हम सबके जीवन में परम सौभाग्य की बात है श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ यात्रा के निमित अयोध्या धाम से पूजित अक्षत समस्त मंडलों में आयोजित हो रही है। उन्होंने बताया की श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ यात्रा के निमित अयोध्या धाम से पूजित अक्षत यात्रा संपूर्ण देव भूमि हिमाचल प्रांत के संगठनात्मक 27 जिलों एवम 123 प्रखंडो तथा 1080 खंडों के 3515 ग्राम पंचायतों में आयोजित हो रही है।

कोई टिप्पणी नहीं