जिला मुख्यालय चम्बा के साथ लगते सरोल क्षेत्र में रावी नदी में बही लड़की का 12 दिन भी कोई सुराग नहीं मिल पाया है। - Smachar

Header Ads

Breaking News

जिला मुख्यालय चम्बा के साथ लगते सरोल क्षेत्र में रावी नदी में बही लड़की का 12 दिन भी कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

जिला मुख्यालय चम्बा के साथ लगते सरोल क्षेत्र में रावी नदी में बही लड़की का 12 दिन भी कोई सुराग नहीं मिल पाया है।


 चंबा : जितेन्द्र खन्ना /
 सोमवार को लड़की के पिता ने उपायुक्त चम्बा को ज्ञापन सौंप कर लड़की की तलाश जल्द से जल्द करने की मांग उठाई है। लड़की के पिता ने बताया कि उसकी बेटी सरोल गांव में नितिन महाजन नामक व्यक्ति के घर पर कार्य करती थी और वहीं रहती थी। कुछ दिन पहले अचानक वह सुबह घर से चली गई, जिसके बाद से उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। 12 दिन बीत चुके हैं पर उसे खोजने में अब तक पुलिस भी नाकाम रही है। उन्होंने कहा कि सूचना मिलने के उपरांत पुलिस को रावी नदी में किसी लड़की द्वारा छलांग लगाने की सूचना भी प्राप्त हुई थी। सूचना मिलते ही पुलिस द्वारा नदी का चप्पा- चप्पा तलाशने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया गया जिसमें उन्होंने भी सहयोग किया। पुलिस की ओर से ड्रोन का इस्तेमाल भी किया गया और गोताखोरों ने भी लड़की की तलाश की ,लेकिन सफलता प्राप्त नहीं हुई। तीन दिन तलाश करने के बाद सर्च ऑपरेशन पर रोक लगा दी गई है। उन्होंने कहा कि जिस घर में वह कार्य करती थी उनकी कार्यप्रणाली भी संदेह के घेरे में है, लेकिन पुलिस द्वारा कार्रवाई अमल में नहीं लाई जा रही। उन्होंने उपायुक्त से मांग करते हुए कहा कि उसकी लड़की की तलाश के लिए पुन: सर्च अभियान चलाया जाए और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए।

इस संदर्भ में जब नितिन महाजन से बात करने का प्रयास किया गया तो उन्होंने कुछ भी कहने से साफ इनकार कर दिया। वहीं, जिला पुलिस अधीक्षक चम्बा अभिषेक यादव ने कहा कि मामले की निष्पक्षता से जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं