500 रुपए में पत्थर वाज युवक फैकता था पत्थर,PM को लेकर कही यह बात - Smachar

Header Ads

Breaking News

500 रुपए में पत्थर वाज युवक फैकता था पत्थर,PM को लेकर कही यह बात

500 रुपए में पत्थर वाज युवक फैकता था पत्थर,PM को लेकर कही यह बात 


लोकसभा चुनाव के ऐलान के पहले पीएम नरेंद्र मोदी केंद्र शासित प्रदेश में जनसभा को संबोधित किया।जम्मू-कश्मीर के एक पूर्व पत्थरबाज़ ने अपने वायरल वीडियो में कहा कि कभी एक छात्र के रूप में पत्थरबाजी में शामिल था। लेकिन अब वह मुख्य धारा में लौट चुका है। अपनी बातों को साझा करते हुए इस बात पर जोर दिया कि कैसे उसने प्रधान मंत्री मोदी के पद संभालने तक अपने मतदान अधिकार का प्रयोग करने से परहेज किया। लेकिन अब वह राज्य में मोदी सरकार के पहल से सकारात्मक बदलाव से काफी खुश है।

पूर्व पत्थरबाज ने कहा: जब मैं 10वीं कक्षा में पढ़ रहा था तो मैं पत्थर फेंकता था। मैं पत्थरबाज था। हमारे पास कोई काम नहीं था। वे हमें पत्थर फेंकने के लिए 500 रुपये देते थे और हमें इस बात की परवाह नहीं थी कि हम पर गोली से हमला होगा या कुछ से होगा। लेकिन जब मैं सुधर सकता हूं तो बाकी पत्थरबाजों को क्यों नहीं सुधारा जा सकता। मोदी जी के प्रधानमंत्री बनने तक मैंने अपने वोट के अधिकार का प्रयोग नहीं किया। मैं सभी से कहता हूं कि मोदी जी को सफल बनाएं। मैं बच गया ठीक है? हमारे जैसे कई पत्थरबाज, जिनमें से हजारों और लाखों लोग बच गए हैं।

कोई टिप्पणी नहीं