कांग्रेस मेनिफेस्टो में युवा, महिला, मजदूर और किसान पर विशेष फोकस चंद्र कुमार - Smachar

Header Ads

Breaking News

कांग्रेस मेनिफेस्टो में युवा, महिला, मजदूर और किसान पर विशेष फोकस चंद्र कुमार

 कांग्रेस मेनिफेस्टो में युवा, महिला, मजदूर और किसान पर विशेष फोकस चंद्र कुमार

लोकसभा चुनावों को लेकर ब्लॉक कांग्रेस ज्वाली ने की बैठक


ज्वाली : दीपक शर्मा /

ज्वाली ब्लॉक कांग्रेस द्वारा लब पैलेस में आगामी लोकसभा चुनावों के तैयारियों को लेकर कांगड़ा चंबा के प्रभारी एवं कृषि मंत्री चंद कुमार की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया । बैठक में ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथों से कांग्रेस के बड़ी संख्या में सक्रिय कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बैठक को संबोधित करते हुए कांगड़ा चंबा लोकसभा के प्रभारी चंद्र कुमार ने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वह कांग्रेस की जीत के लिए अपने अपने पोलिंग बूथ पर डट जाएं और कांग्रेस की नीतियों व घोषणा पत्र जिसको न्याय पत्र का नाम दिया गया है उसको घर घर तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस द्वारा तैयार मेनिफेस्टो सभी वर्गों के उत्थान को ध्यान में रखकर बनाया गया है इसमें प्रत्येक महिला को महालक्ष्मी योजना के तहत प्रतिवर्ष एक लाख की सहायता राशि, बेरोजगारों के लिए 36 लाख नौकरियां सहित कई अन्य गारंटीयों का प्रावधान किया गया है उन्होंने कहा की कांग्रेस ने अपने मेनिफेस्टो में युवा, महिला, मजदूर और किसान पर विशेष फोकस किया है। 

उन्होंने कहा की लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का मुख्य मुद्दा मोदी हटाओ लोकतंत्र को बचाओ रहेगा इसके साथ यह चुनाव युवाओं के रोजगार, बढ़ती महंगाईसे निजात, किसानों को एमएसपी गारंटी, देश को भाजपा के भ्रष्टाचार से मुक्त करना, देश के संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए है।

उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र के मोदी सरकार जांच जांच एजेंसियों ईडी, सीबीआई का कांग्रेसी नेताओं को प्रताड़ित करने के लिए उपयोग कर रही है उन्होंने कहा की केंद्र सरकार विपक्ष के मजबूती से घबराई हुई है विपक्ष को कमजोर करने की नीयत से विपक्ष के नेताओं को ईडी एवं सीबीआई द्वारा झूठे केस में फंसा कर जेल भेजा जा रहा है।

 सुधीर शर्मा द्वारा मुख्यमंत्री पर एफ आई आर दर्ज करने के प्रश्न पर चंद्र कुमार ने कहा कि सुधीर शर्मा पर उल्टा चोर कोतवाल को डांटे की कहावत बिल्कुल ठीक बैठती है उन्होंने कहा की खुद इन्होंने अपने कार्यकाल में जो गलत काम किए हैं उनके भय से ऐसे ओछे हथकंडे अपना रहे हैं

कोई टिप्पणी नहीं