विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया का ककीरा पहुँचने पर उनके कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत करते हुए के शॉट्स - Smachar

Header Ads

Breaking News

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया का ककीरा पहुँचने पर उनके कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत करते हुए के शॉट्स

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया का ककीरा पहुँचने पर उनके कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत करते हुए के शॉट्स

बाइट, विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया की बाइट


डलहौजी : सुभाष महाजन /

बकलोह /-आज ककीरा के रामेश्वराधाम मंदिर के प्रांगण में कोंग्रेश कार्यकर्ताओं का सम्मेलन हुआ। जिस में 12 पोलिंग बूथ के लगभग 400 कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। इस की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह जी के द्वारा किया गया। पठानिया जी के ककीरा पहुँचने पर उनके सभी कार्यकर्ताओं उनका भव्या स्वागत किया ।उसके बाद भेकड का बजुग महिला दिल माया थापा के द्वारा नेपाली टोपी लगाकर समानित किया। सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को अपने बूथ पर कोंग्रेश पार्टी को बढ़त दिलाने के लिये के लिये कार्य करने को कहा गया। पठानिया ने पूर्व सरकार औऱ केन्द्र की सरकार को आड़े हाथों लेते हुये कहा की उनके कार्यकाल में हिमाचल व भटियात में विकास के कार्य ठप पड़े थे। पिछली बरसात में भटियात में भयंकर तबाही हुई थी । न ही पूर्व विधायक और न ही सांसद किशन कपूर इस आपदा के घडी में भटियात में नज़र आये।जो भी भटियात की बड़ी परियोजनाये थी वह जस की तस पड़ी हुई है। जो फिना सिंह सिचाई परियोजनाये थी उसकी लागत 240 करोड रूपये थी जो अब बढ़ कर लेकिन अब भाजपा की लेट लतीफी के कारण उसी की लागत बढ़कर अब 640 करोड़ पहुच गई है। उन्होंने कहा कि फिना सिंह परियोजना को पूरा करने के लिए कांग्रेस सरकार पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। उन्होंने भटियात के पूर्व विधायक को आड़े हाथों लेते हुये कहा कि उनके 10 साल के कार्यकाल इतना कार्य नही हुआ। उन्होंने सवा साल में भटियात की जनता को उससे भी ज्यादा अपने क्षेत्र का विकास करके दिखा दिया है। उन्होंने कहा कि अभी तक 27 सड़को का कार्य पूरे जोर शोर के साथ चला हुआ है । उन्होंने बताया कि भटियात के सभी गॉव को 2027 तक सड़क सुविधा से जोड़ दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि चुवाड़ी चम्बा टनल के लिए फिजिवलटी रिपोर्ट तैयार की जा चुकी ही। उसके लिए मुख्यमंत्री मंत्री की और से चार करोड़ रुपये स्वीकृत की जा चुकी हैं। इसका सवे भी किया जा चुका है। अब ये टनल 1500 करोड़ की लागत से करीब साढ़े सात किलोमीटर तक बनकर तैयार करवाई जायेगी। उन्होंने कहा कि चंबा से चुवाड़ी तक पहुंचने जहां घंटो का समय लग जाया करता था उसी सफर को लोग मिनटों में पूरा कर पाएंगे।अंत में कार्यकर्ताओं एक जुट होकर लोक सभा चुनाव मे कांग्रेस पार्टी को विजेयी बनाने का आह्वान किया।

कोई टिप्पणी नहीं