भ्रष्टाचारियों को बचाने के लिए भूख हड़ताल करने के बजाय मुख्यमंत्री को राज्य की स्थिति सुधारनी चाहिए: परमजीत सिंह गिल - Smachar

Header Ads

Breaking News

भ्रष्टाचारियों को बचाने के लिए भूख हड़ताल करने के बजाय मुख्यमंत्री को राज्य की स्थिति सुधारनी चाहिए: परमजीत सिंह गिल

 भ्रष्टाचारियों को बचाने के लिए भूख हड़ताल करने के बजाय मुख्यमंत्री को राज्य की स्थिति सुधारनी चाहिए: परमजीत सिंह गिल


 पठानकोट, (बटाला पंकज, अविनाश शर्मा)पंजाब के वरिष्ठ नेता और हिमालय परिवार संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष परमजीत सिंह गिल ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को भ्रष्टाचारियों को बचाने के लिए भूख हड़ताल करने के बजाय पंजाब की कानून व्यवस्था को सुधारने पर ध्यान देने की सलाह दी।

 उन्होंने कहा कि आज पंजाब में जंगल राज्य है, रोजाना हत्याएं, रंगदारी, डकैती और चोरियां हो रही हैं, लेकिन पंजाब के मुख्यमंत्री आदमी पार्टी के सुप्रीमो जो जेल में बंद हैं को सुर्खियां मे लाने पर जोर दे रहे हैं।

 उन्होंने कहा कि जिसने भी भ्रष्टाचार किया है उसे कानून और संविधान के मुताबिक सजा मिलनी चाहिए. लेकिन अब आम आदमी पार्टी की हकीकत सामने आ गई है. कि शहीदे आजम सरदार भगत सिंह व अन्य शहीदों का नाम लेने वालों का चेहरा पूरी तरह से बेनकाब हो गया है।

 उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी और मुख्यमंत्री को पंजाब के लोगों से माफी मांगनी चाहिए क्योंकि उन्होंने शहीदों के नाम का दुरुपयोग करके सरकार बनाई लेकिन उनकी अपनी सरकार भ्रष्टाचार में डूबी हुई थी जिसके कारण उन्हें आज ऐसे नाटकों का सहारा लेना पड़ रहा है l

कोई टिप्पणी नहीं