बैरावाली माता बैरागढ़ से चम्बा पहुंच गई हैं। - Smachar

Header Ads

Breaking News

बैरावाली माता बैरागढ़ से चम्बा पहुंच गई हैं।

 बैरावाली माता बैरागढ़ से चम्बा पहुंच गई हैं।


माता की शोभायात्रा पूरे बाजार से होकर निकाली गई। इस दौरान लोगों ने मां के चरण छूकर आशीर्वाद लिया। इसके बाद माता शहर के विभिन्न मोहल्लों से होकर चामुंडा मंदिर तक गईं। इस दौरान उनके भक्तों ने ढोल नगाड़ों के साथ माता का स्वागत किया। बैरावाली माता देवीकोठी से हर साल चम्बा में अपनी बहन चामुंडा माता से मिलने आती हैं। मंदिर में इस दौरान जातरों का आयोजन किया जाता है। शहर और आसपास के इलाकों से लोग मां का आशीर्वाद लेने आते हैं। मंदिर में जातरों के दौरान देवियों का गुणगान भी होता है। साथ ही लोग भी मंदिर परिसर में बैठकर मां की भेंटें गाकर गुणगान करते हैं। वहीं, बैरावाली माता के आगमन से चम्बा शहर में बारिश का क्रम भी शुरू हो जाता है। अब माता आगामी दो सप्ताह तक चम्बा में ही रहेंगी। लोग माता को घर में बुलाकर भी अपने घरों की खुशहाली मांगते हैं। मां के दर्शन करने के लिए हर वार्ड में लोग बेसब्री से इंतजार करते हैं। अब जैसे ही मां की शोभायात्रा हर वार्ड से निकाली जाएगी तो लोग घरों से निकलकर मां का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। जातरों के खत्म होने के बाद ही माता वापस बैरागढ़ के लिए रवाना होगी।

कोई टिप्पणी नहीं