टौणी देवी में पति पत्नी के बीच कलह के चलते पति झूला फांसी पर

टौणी देवी में पति पत्नी के बीच कलह के चलते पति झूला फांसी पर

हमीरपुर समाचार

हमीरपुर(ब्यूरो):-  बीते दिन 35 वर्षीय सदुल गांव ढांगू, डाकघर बारीं मंदिर में एक पुराने मकान में किराये का कमरा लेकर पति और पत्नी रहते । जो कि प्रवासी मजदूर हैं और बिहार के रहने वाले है। 

पति पत्नी  मजदूरी करके किराए के कमरे में वापिस पहुंचे। किसी बात को लेकर दोनों की आपस में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते इस कहासुनी में पति ने पत्नी को कमरे से बाहर निकलने को कह दिया और पत्नी भी गुस्से से बाहर निकल गई और पास में साथ लगते रिश्तेदार के यहाँ चली गई।

गुस्सा शांत होने पर जब वह वापिस पहुँची तो उसने देखा कि पति फंदे से झूल रहा है। जिसकी सूचना तुरंत पुलिस चौकी टौणी देवी को दी गई। पुलिस चौकी टौणी देवी की टीम मौके पर पहुंची और आगामी प्रक्रिया में जुट गई। शव का मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में पोस्टमार्टम करवाया गया। 

उसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मृतक अपने पीछे पत्नी, दो बेटे और एक बेटी छोड़ गया है। 

एसपी भगत सिंह ने कहा कि प्रवासी मजदूर ने फंदा लगाया था। मामले में जांच जारी है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग