चम्बा के जनजातीय क्षेत्र पांगी में पटवारी द्वारा एक युवती के साथ छेड़छाड़ करने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है।

 जिला चम्बा के जनजातीय क्षेत्र पांगी में पटवारी द्वारा एक युवती के साथ छेड़छाड़ करने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। 


चंबा : जितेन्द्र खन्ना /

आज घाटी महिलाओं के साथ गुस्साए ग्रामीणों ने एकजुट होकर पुलिस थाने का घेराव किया। इस दौरान उन्होंने आरोपी को तुरंत गिरफ्तार करने के साथ-साथ निलंबित करने की मांग भी उठाई। इससे पहले ग्रामीणों ने किलाड़ बाजार में आक्रोश रैली भी निकाली। ग्रामीणों का कहना है कि इस गंभीर मामले में पुलिस की ओर से सख्त कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने पुलिस की कार्य प्रणाली पर भी प्रश्न चिन्ह लगाया। एसडीएम पांगी रमन घरसंगी ने भी मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन लोग नारेबाजी करते हुए अपनी मांग पर अड़े रहे। ग्रामीणों ने कहा कि पांगी घाटी की महिलाओं के साथ इस प्रकार का कुकृत्य बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आपको बता दें कि पुलिस थाना पांगी में पटवारी द्वारा युवती के साथ छेड़छाड़ करने का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस में की गई शिकायत में युवती ने आरोप लगाया है कि वह अपने प्रमाण पत्र बनवाने के लिए पटवार सर्कल पहुंची थी। आरोपी पटवारी ने उसे अपने निवास स्थान पर बुलाया और वहां उसके साथ छेड़खानी की। वहीं,  

एसडीएम पांगी रमन घरसंगी ने कहा कि पुलिस द्वारा मामले की निष्पक्षता से जांच की जा रही है। पुलिस की ओर से आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर किम्मन महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की लगी भीड़

बाबा राजा राम मंदिर रैहन में हुआ विशाल भंडारे का आयोजन