शरची में आयोजित 'सरकार गांव के द्वार' कार्यक्रम में शिरकत करेंगे मुख्यमंत्री : उपायुक्त

 शरची में आयोजित 'सरकार गांव के द्वार' कार्यक्रम में शिरकत करेंगे मुख्यमंत्री : उपायुक्त


शरची 7 मई को होगी विशेष ग्राम सभा

कुल्लू  उपायुक्त तोरुल एस. राविश ने बताया कि 7 मई को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू बंजार विधान सभ क्षेत्र के प्रवास होंगे और करोड़ों रूपये की विभिन्न विकास योजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे। 

    उन्होंने बताया कि राज्य सरकार के महत्वकांशी कार्यक्रम 'सरकार गांव के द्वार' का आयोजन बंजार विधान सभा क्षेत्र के शरची में किया जा रहा है और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू इस कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में शिरकत करेंगे। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री का 7 मई को ठहराव शरची गांव में रहेगा। मुख्यमंत्री शरची में 'सरकार गांव के द्वार' कार्यक्रम में शिरकत कर लोगों से रूबरू होंगे और जनसमायाओं को सुनेंगे।

   उन्होंने बताया कि इससे पहले मुख्यमंत्री ग्रेट हिमालय नेचर पार्क देहुरी में विशाल जनसभा को सम्बोधित करेंगे और करोड़ों की विकास योजनाओं के शिलान्यास एवं उद्धघाटन करेंगे।

      उपायुक्त ने बताया कि इस अवसर पर शरची गाँव में विभिन्न विभागों की विकास प्रदर्शनियाँ भी लगाई जा रही हैं, ताकि लोगों को सरकार की योजनाओं की जानकारी प्राप्त हो सके। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर शरची में नि:शुल्क मेडिकल चेकअप कैंप और शरची में विशेष ग्राम सभा का आयोजन भी किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के प्रवास को लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियां पूर्ण कर हैं और सभी विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किये गये हैं

।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

सुनेट में पसरा मातम: हरियाणा में सड़क हादसे ने छीना विधवा मां का इकलौता सहारा

हटली जंबाला पंचायत बनी ‘चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर’ अभियान की 16वीं पंचायत

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच

केंद्रीय कर्मचारियों को दीपावली से पहले मिला बड़ा तोहफा

चौधरी चंद्र कुमार द्वारा तबादलों का मुद्दा कैबिनेट में उठाना जायज, लेकिन बूथ और मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं की अनदेखी भी बंद हो: साधू राम राणा

जयसिंहपुर के राज्य स्तरीय दशहरा उत्सव में पंजाबी गायक निंजा मचाएंगे धमाल