सात दिनों से पानी की किल्लत झेल रहे हरसर के बाशिंदे, पहुंचे कार्यालय

सात दिनों से पानी की किल्लत झेल रहे हरसर के बाशिंदे, पहुंचे कार्यालय

हरसर पंचायत के लोग सात दिन से पानी की बूंद बूंद के लिए रहे तरस 

ज्वाली,(रतिक्ष कुमार): ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के हरसर पंचायत के वार्ड नंबर 07 गांव हवाला में पानी की समस्या के चलते मंगलबार को जल शक्ति विभाग ज्वाली में महिलाएं ब कुछ लोग एक्सन अजय शर्मा के समक्ष पहुंचे। जिनमें कुछ महिलाओं पूजा देवी, कंचन बाला, अनीता देवी ब योग राज ने बताया कि उनके गांव में सात दिन से पानी नहीं आ रहा और जलवाहक अपनी मर्जी कर पानी नहीं छोड़ता। और जबाव होता है पानी नहीं है। उन्होंने कहा कि इस भयानक गर्मी में सरकार को पूरे विधानसभा क्षेत्र में पानी की समस्या को 24घंटे हल करने का प्लान होना चाहिए जिससे किसी भी गांव को इस समस्या से जूझझना न पड़े। उन्होंने कहा कि एक्सन ने इस समस्या का हल करने का आश्वासन दिया है।

वहीं एक्सन अजय शर्मा ने बताया की हरसर पंचायत की गांव हवाला की कुछ महिलlए ब लोग पानी की समस्या से परेशान होकर उनसे मिले हैं तथा पानी समस्या के बारे मे बताया है। जिसकी उन्हें जानकारी मिलते ही जे ई को आज ही मौका पर जाकर समस्या को हल करने के निर्देश दे दिए गए हैं और आज ही हर घर में पानी को पहुंचाया जाएगा।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग